{"_id":"579cfda64f1c1b704721e997","slug":"students-held-protest-to-build-speed-breaker-in-front-of-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने वाहनों की स्पीड पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने वाहनों की स्पीड पर लगाया ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी हास्टल के सामने छात्रों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर शनिवार शाम सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान ब्रेकर तोड़े जाने को लेकर पहले से आक्रोश था। मगर शनिवार शाम को उनकी नाराजगी सड़क पर आ गई, जब तेज रफ्तार से आ रहे एक चार पहिया वाहन की चपेट में एक आने से एक छात्र बाल-बाल बच गया।
दरअसल ब्वॉयज हॉस्टल के सामने मुख्य सड़क पर पहले स्पीड ब्रेकर बना हुआ था। 22 जुलाई को हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान पीएम के इस सड़क से गुजरने की संभावना के मद्देनजर ब्रेकर को प्रशासन ने तोड़वा दिया था। इसे लेकर छात्र पहले से ही नाराज थे और ब्रेकर फिर से बनाने की मांग कर रहे थे। शनिवार शाम को एक छात्र हॉस्टल परिसर में प्रवेश कर ही रहा था कि अचानक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बगल से हो कर गुजरी। वाहन की तेज रफ्तार से छात्र डर गया और उसने इसकी चर्चा हॉस्टल में जाकर साथियों से की। इसके कुछ ही देर बाद सैकड़ों छात्र गेट पर इकट्ठा हो गए और मोहद्दीपुर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया।
जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें मनाने में जुट गए। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद छात्र इस आश्वासन पर वापस जाने को तैयार हुए कि जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बना दिया जाएगा। मामला खत्म होने ही वाला था कि इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने जाम में फंसे राहगीरों की गाड़ी की चाभी निकाल कर फेंक दी। इससे राहगीर भी आक्रोशित हो गए। मगर पुलिस ने उन्हें भी समझाबुझा कर शांत कराया तब जाकर सामान्य स्थिति बहाल हुई।