{"_id":"5d7fed508ebc3e01506ee353","slug":"student-gorakhpur-news-gkp321881057","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सितारा होटल में खाएंगे, फिर हवाई जहाज से घूमेंगे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सितारा होटल में खाएंगे, फिर हवाई जहाज से घूमेंगे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सितारा होटल में खाएंगे, फिर हवाई जहाज से घूमेंगे स्कूली बच्चे
विवेक सिंह
गोरखपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले मेधावी छात्र, छात्राएं पांच सितारा होटल में खाना खाएंगे, फिर हवाई जहाज में बैठकर अपने हौसलों को उड़ाने देंगे। इन बच्चों के सुनहरे सपने को पूरा करने का बीड़ा गीडा स्थित इंडिया ग्लाइकोल कंपनी ने उठाया है। कंपनी की ओर से कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से पिपरौली ब्लॉक में मौजूद पूर्व माध्यमिक विद्यालय को गोद लेकर संवारा जा रहा है।
बीस लाख रुपये खर्च कर कंपनी विद्यालय के सुंदरीकरण के साथ-साथ बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने जा रही है। 27 अगस्त से ही काम शुरू हो चुका है, गांधी जयंती के मौके विद्यालय के नए रंगरूप का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने के लिए विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर की भी सौगात दी जाएगी। बाकायदा हर तीन महीने पर शिक्षकों के साथ बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कुशीनगर, बनारस समेत आसपास के जिलों में भेजा जाएगा। इसके साथ वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20-25 विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें शहर के पांच सितारा होटल में लंच कराया जाएगा। वहीं आठवीं के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आर्मी और केंद्रीय विद्यालय सरीखे विद्यालयों में चयनित होकर दूसरों के नजीर पेश करने वाले चार से पांच विद्यार्थियों को हवाई यात्रा कराई जाएगी।
ये सुविधाएं होंगी
चार कमरों और भवन का सुंदरीकरण, वॉल पेंटिंग, वॉश बेसिन, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, सीसीटीवी, कंप्यूटर क्लास, पानी की टंकी, बैडमिंटन ग्राउंड, स्टेज, चहारदीवारी, खाना बनाने के लिए शेड, ऑडियो सिस्टम, डेस्क बेंच, योगा क्लास।
विज्ञापन
279 बच्चों का है नामांकन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरौली में 279 बच्चों का नामांकन है। नौ शिक्षकों के साथ दो अनुचर कार्यरत हैं। मरम्मत के अभाव में विद्यालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था। गोद लिए जाने के बाद से विद्यालय के अंदर पठन का माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कोट
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरौली को गोद लेकर संवारने का काम शुरू हो गया है। दो अक्तूबर को इसका शुभारंभ होगा। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मुख्य धारा में लाने के लिए हर वर्ष वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पांच सितारा होटल में भोजन कराया जाएगा। साथ ही कक्षा आठ के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, सैनिक स्कूल में चुने जाने वाले विद्यार्थियों को हवाई यात्रा भी कराई जाएगी।
शशिकांत शुक्ला, बिजनेस हेड, इंडिया ग्लाइकोल
कोट
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरौली को गोद लेकर इंडिया ग्लाइकोल कंपनी की ओर से संवारा जा रहा है। कंपनी की ओर से बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही विद्यार्थियों में पढ़ाई का जज्बा पैदा करने के लक्ष्य से कई आकर्षक तैयारियां की गई है।
बीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
खबर के अंत में ( संवाद न्यूज एजेंसी) लगाएं