{"_id":"ee63b022841bf093e5b7dddbd4fd9576","slug":"student-beaten-tempo-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने टेंपो चालकों को पीटा, शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने टेंपो चालकों को पीटा, शीशे तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। काले रंग के टेंपो शहर में न चलने से नाराज छात्रों ने सिविल लाइंस के दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के सामने बुधवार को हरे रंग वाले टेंपो पर जमकर गुस्सा उतारा। उन्होंने कई टेंपो के शीशे तोड़ दिए, पर्दे फाड़ दिए। इस दौरान विरोध करने वाले कई चालकों की पिटाई भी की गई। इससे नाराज टेंपो चालकों ने सिविल लाइंस में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर रास्ता खुलवाया। चालकों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
टेंपो चालक राजेश मौर्या, राम भजी, विजय यादव, संजीव कुमार, विनोद कुमार, रामानंद, विक्की गौड़, राघवेंद्र का आरोप है कि सिविल लाइंस के पास महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र सिविल लाइंस के दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के सामने हरे रंग वाले टेंपो को रोक कर शीशा तोड़ रहे थे। विरोध करने पर छात्रों के समूह ने टेंपो चालकों की पिटाई भी कर दी। छात्रों ने कई हरे टेंपो के शीशे तोड़े और पर्दे फाड़ दिए। इस घटना से नाराज टेंपो चालकों ने सिविल लाइंस में जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने उन्हें समझाने के बाद जाम खुलवाया। टेंपो चालकों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ कैंट श्याम लाल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन की जा रही है। टेंपो चालकों का आरोप एमपी स्कूल के छात्रों पर है।
टेंपो चालकों से मारपीट करने वाले छात्र एमपी स्कूल के नहीं थे। भीड़ देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को मैने ही सूचना दी थी। कुछ छात्र एमपी स्कूल की ड्रेस पहने जरूर थे, लेकिन वे हमारे स्कूल में नहीं पढ़ते।
विज्ञापन
- रामजन्म सिंह, प्रधानाचार्य, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज