फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student beaten in khumhi forsect

जंगल में घूमने गए इंजीनियरिंग की छात्र-छात्रा को घेरकर पीटा

Sun, 06 Oct 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
student beaten in khumhi forsect
जंगल में घूमने गए इंजीनियरिंग की छात्र-छात्रा को घेरकर पीटा
विज्ञापन

गोरखपुर। कुसम्ही जंगल की तरफ घूमने गए इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के छात्र और छात्रा के साथ वहां पांच शोहदों ने मारपीट की। दोनों से आई कार्ड छीन लिया और बीस हजार रुपये की मांग करने लगे। शोहदों ने उनका मोबाइल नंबर भी लिया। छात्र-छात्रा ने सूझबूझ का परिचय दिया और वहां से बचकर निकल गए। फिर छात्र थाने की जगह सीधे एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद के दफ्तर पहुंच गया और उनसे शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर ली और शनिवार को उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। खोराबार थाने में दोनों के खिलाफ रंगदारी और अन्य धाराओं में में केस दर्ज किया जाएगा।
एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक शुक्रवार को इंजीनियरिंग की छात्रा अपने साथ पढ़ने वाले छात्र के साथ कुसम्ही जंगल की ओर गई थी। वहां पर चार से पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनका मोबाइल छीनकर बदसलूकी करने लगे। मारपीट पर उतारू शोहदे बीस हजार रुपये की मांग करने लगे। लड़का रुपये देने की बात कहते हुए वहां से किसी तरह छात्रा को लेकर निकाला। इस दौरान शोहदों ने मोबाइल फोन वापस कर नंबर ले लिया था। वे इतने बेखौफ थे कि मोबाइल पर दोनों को फोन कर रुपयों की मांग करने लगे। उधर, छात्र सीधे एएसपी के पास पहुंच गया और पूरी बात बताई। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया और दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

..
पुलिस की सतर्कता से पकड़े गए शोहदे
मामला एएसपी के पास पहुंचा तो तत्काल ही दो शोहदे दबोच लिए गए। इसी तरह का एक मामला कुछ दिन पहले भी सामने आया था जिसमें पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन इस मामले में कार्रवाई ही नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
जंगल में छेड़खानी के मामले सामने आने पर पुलिस को सजग किया गया है। जैसे ही छात्र मेरे पास आया आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। दो लोगों को पकड़ा गया है, अन्य की तलाश की जा रही है। सभी पर रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed