फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   strike in medical college has been ended

काम पर लौटे डॉक्टर, मरीजों को राहत

Fri, 03 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 03 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
strike in medical college has been ended
हड़ताल के मद्देनजर गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में पीएसी भी तैनात की गई। - फोटो : amar ujala
चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे जूनियर डॉक्टर बृहस्पतिवार की दोपहर काम पर लौट गए। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने की वजह पर कोई जिम्मेदार खुलकर तो कुछ नहीं बोल रहा, मगर सूत्रों का कहना है कि हाईकोर्ट के इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद डॉक्टर काम पर लौट आए और मरीजों का इलाज शुरू हो गया।
विज्ञापन


पीजी सीटाें में पीएमएस संवर्ग के डॉक्टरों को वरीयता देने के विरोध में सोमवार की देर शाम जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। इमरजेंसी और ओपीडी ठप कर देने से मरीजों की सांसत बढ़ गई थी। प्रदेश में चल रही हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने बृहस्पतिवार को इस मामले में की गई कार्रवाई का ब्योरा मांग लिया।
विज्ञापन


कोर्ट ने पूछा है कि यदि जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर गए हैं तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? अब तक हुई मौतों के मामले में भी हुई कार्रवाई का ब्यौरा और गैरहाजिर डॉक्टरों की सूची भी कोर्ट ने मांगी है। पत्र आते ही प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुला ली और सूची तैयार होने लगी। इसकी जानकारी होते ही डॉक्टर काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह ओपीडी सामान्य तरीके से चली। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए इस दिन मेडिकल कॉलेज में पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे। जैसे ही सुबह पर्ची काउंटर बंद कराने का प्रयास किया गया, जवान सामने आ गए। इसके बाद सीनियर डॉक्टरों ने भी जूनियर के समर्थन में काली पट्टी बांधकर मरीजों का इलाज किया। दोपहर बाद मरीजों की भर्ती शुरू हो जाने से बड़ी राहत मिली।

काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की अगुवाई कर रहे डॉ. मयंक ने बताया कि उन्होंने सरकार के आश्वासन पर हड़ताल खत्म की है। केजीएमसी में डॉक्टरों को इस मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद हड़ताल खत्म करने के साथ ही काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि हम लोग पैम्फलेट छपवा रहे हैं जिसे मरीजों को दिया जाएगा ताकि वे भी हमारे साथ हो रहे अन्याय को जान सकें। कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आफिस में हुई बैठक की भी जानकारी मिली है, जिसमें कहा गया है कि प्रवेश प्रक्रिया को एक महीने के लिए टाल दिया गया है।


हाईकोर्ट ने हड़ताल पर जाने वाले जूनियर डॉक्टरों की सूची मांगी है। इस दौरान हुई मौतों का भी ब्योरा मांगा गया है। पत्र आने के बाद विभागाध्यक्षों को बुलाने के साथ ही जूनियर डॉक्टरों को बुलाया गया और उन्हें भी इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी।
- प्रो. राजीव मिश्रा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed