फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sports education

बेटियों के खेल से माध्यमिक स्कूलों का खिलवाड़

Mon, 02 Sep 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
sports education
बेटियों के खेल से माध्यमिक स्कूलों का खिलवाड़
विज्ञापन

विवेक सिंह
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विद्यालयों में बेटियों के खेल से भी जमकर खिलवाड़ हो रहा है। विभाग की ओर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्रतिवर्ष 22 खेलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। मगर बमुश्किल 19 विद्यालय ही जैसे तैसे टीम बनाकर इनमें हिस्सा लेते हैं। कबड्डी, एथलेटिक्स और कुश्ती को छोड़ दें तो ज्यादातर खेलों में दो से तीन टीमें ही हिस्सा लेने पहुंचती हैं। साल दर साल आंकड़े और भयावह होते जा रहे हैं, मगर जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। तहसील स्तर से ही प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यालयों की ओर से कोई रूचि नहीं दिखाई जाती है। आठ तहसीलों में से महानगर और सदर पूर्वी को छोड़ दे तो शेष बची छह तहसीलों में बालिकाओं के लिए खेल की वर्तमान स्थिति मरणासन्न है। जिम्मेदार इसे सुधारने की दिशा में भी कोई ठोस पहल नहीं की जाती है। यही वजह है कि दिनों दिन खेल के हालत बिगड़ते जा रहे हैं।
::: 300 विद्यालयों में अध्ययन करती हैं छात्राएं
जिले में यूं तो 491 सरकारी, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस माध्यमिक स्कूलों की संख्या है। इनमें से करीब 300 से अधिक विद्यालयों में छात्राएं पढ़ाई करती हैं। इनमें सहशिक्षा, लड़कियों के राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस विद्यालय मौजूद हैं।
विज्ञापन

::: शहरी क्षेत्र के विद्यालयों ने बचाई लाज
बालिकाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शहर के विद्यालयों ने माध्यमिक विद्यालयों की लाज कुछ हद तक बचाई है। 19 विद्यालयों में से 10 विद्यालय एमपी बालिका इंटर कॉलेज, मंगला देवी, इमामबाड़ा, कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामदेई इंटर कॉलेज, मंगला देवी इंटर कॉलेज, मैनादेवी इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज शहरी क्षेत्र में आते हैं। ज्यादातर प्रतिभागिता इन्हीं विद्यालयों से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::: ग्रामीण क्षेत्र से रूचि लेने वालेे विद्यालय
भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज, मलांव, खजनी, भटौली, महुआपार, नेशनल इंटर कॉलेज, बरही, पिपराइच और ज्योति इंटर कॉलेज नाहरपुर
::: कोट
माध्यमिक विद्यालयों में खेलों की स्थिति सुधारने के लिए समय समय पर खेल प्रशिक्षकों के साथ बैठक कर व्यवस्था को सुधारने के लिए निर्देशित किया जाता है। इसे और बेहतर बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed