{"_id":"5ca60bcabdec22144c193684","slug":"sp-bsp-and-congress-more-concerned-about-pakistan-says-mahendra-nath-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा और कांग्रेस को पाकिस्तान की चिंता ज्यादा: महेंद्र नाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा और कांग्रेस को पाकिस्तान की चिंता ज्यादा: महेंद्र नाथ पांडेय
Thu, 04 Apr 2019 07:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र नाथ पाण्डेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देने में सेना की कार्रवाई से सबसे अधिक पीड़ा सपा, बसपा और कांग्रेसी नेताओं को हुई है। इन्हें हिंदुस्तान से अधिक चिंता पाकिस्तान की है। इसका कारण प्रधानमंत्री का कुशल नेतृत्व है। प्रधानमंत्री गरीबों व असहायों व देश के विकास की राजनीति करते हैं, लेकिन कुछ लोग परिवार के लिए। ऐसे लोगों से होशियार रहना होगा।
विज्ञापन
ये बातें गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहीं। वह भाजयुमो के तत्वावधान में इटवा कस्बे के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में देशद्रोहियों को बचाने की बात कही गई है जिसकी कड़ी निंदा करता हूं। कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा है कुछ को छोड़कर प्रदेश को लूटने वाली ही सरकारें रही हैं परंतु आज ऐसी स्थिति नहीं है। प्रदेश के विकास के लिए सबसे अधिक धन देने वाली देश में मोदी की सरकार है, तो प्रदेश में गरीबों, असहायों व पिछड़ों की मदद करने वाली योगी सरकार है।
विज्ञापन
विशिष्टि अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने कहा कि भारत की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथों में है, जो आपका विकास करना जानते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सांसद जगदंबिका पाल को फिर से संसद भेजें। कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि देश में परिवर्तन का दौर चल रहा है। प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने कहा मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, विधायक इटवा डॉ. सतीश द्विवेदी, विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बाबा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
बसपा नेता ने थामा भाजपा का दामन
सम्मेलन में कपिलवस्तु से पूर्व प्रत्याशी रहे बसपा के चंद्र भान पहलवान, भगवान दयाल, सपा से नुंदी काका, योगेन्द्र पाठक, शम्भू गुप्ता सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सदर विधायक की अनुपस्थिति चर्चा का विषय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में सदर विधायक श्याम धनी राही की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। सांसद जगदंबिका पाल के स्वागत समारोह में भी श्यामधनी राही व शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह शामिल नहीं हुए थे।