फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   social media and engineer cash swindle

फेसबुक पर विदेशी से दोस्ती पड़ी महंगी, यूपी के इंजीनियर से हड़पे 48,500 रुपये

Mon, 23 Sep 2019 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
social media and engineer cash swindle
सांकेतिक तस्वीर

फेसबुक पर विदेशी महिला की अच्छी-खासी प्रोफाइल देखकर रीक्वेस्ट स्वीकार कर लेना और बिना सोचे-समझे बातचीत करना गोरखपुर के पढ़े-लिखे इंजीनियर को भारी पड़ गया। फेसबुक के जरिए दोस्ती और फिर बातचीत करके युवती के माध्यम से जालसाजों ने शहर के एक इंजीनियर को मूर्ख बनाकर 48 हजार पांच सौ रुपये हड़प लिए और वह देखता रह गया।

विज्ञापन


आरोपी युवती ने खुद को एक अमेरिकी कंपनी की एचआर बताकर फेसबुक पर युवक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था और दोस्ती हो जाने के बाद धोखे से 48500 रुपये हड़प लिए। युवक की शिकायत पर जांच करने पर पुलिस को पता चला कि यह पूरा खेल मुंबई के एक गिरोह की जालसाजी है। एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के गुरुनानक नगर निवासी परमिंदर कुमारी के खिलाफ जालसाजी, रुपये हड़पने और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाने में दर्ज केस के मुताबिक अगस्त के पहले सप्ताह में युवक के फेसबुक एकाउंट पर अमांडा क्लिफ्टन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। प्रोफाइल में एरिजोना सिटी, अमेरिका का पता लिखा हुआ था, इसलिए युवक ने रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद फेसबुक मैसेंजर के जरिए बातचीत होने लगी और व्हाट्सएप कॉल भी आने लगे। बातचीत में युवती ने बताया कि एक सप्ताह में मीटिंग और नौकरी के लिए आवेदन किए लोगों का इंटरव्यू लेने के लिए वह मुंबई आने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसने यह भी बताया कि मीटिंग के बाद वह लखनऊ आएगी। युवक द्वारा नौकरी की इच्छा जाहिर करने पर उसने सहायक इंजीनियर पद पर नियुक्त करने का भी भरोसा दिया था। इसके पांच दिन बाद युवती ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा हुआ बताकर खाते में युवक से 48500 रुपये मंगाए और वादा किया कि वह लखनऊ में मिलकर पैसे लौटा देगी। युवती ने इंजीनियर को बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर है और उसे इम्रीग्रेशन डिपार्टमेंट से क्लियरेंस नहीं मिल रहा है। उसके पास यूएस डॉलर हैं। क्लियरेंस के लिए भारतीय मुद्रा की जरूरत है।

झांसे में आकर इंजीनियर ने युवती के कहने पर पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली परमिंदर कुमारी के खाते में रुपये भेज दिए। अगले दिन फोन कर युवती ने 7500 रुपये और मांगे। इसके बाद ही इंजीनियर को संदेह हो गया। वह शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचा और इसकी जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल ने जांच की तो पूरा खेल सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed