फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six shops' registration cancelled

किराया न देने पर छह दुकानों का आवंटन निरस्त

Sun, 14 Feb 2016 02:08 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
six shops' registration cancelled
एक लाख रुपये से ज्यादा बकाया वाले 50 दुकानदारों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए पहले तालाबंदी और फिर दुकानों का आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। वहीं सख्ती दिखाते हुए  बकाया न चुकाने पर पांच दुकानों का आवंटन निरस्त किया गया है। नोटिस की अवधि 17 फरवरी को समाप्त हो रही है। फिर से उस दुकान का आवंटन कराने के लिए छह गुना ज्यादा रकम खर्च करनी होगी।
विज्ञापन


शहर में नगर निगम की तकरीबन 2250 दुकानें हैं। इनमें से कई दुकानदारों ने लंबेे अरसे से दुकान का किराया नहीं चुकाया है। ऐसे में नगर निगम ने इन दुकानदारों के खिलाफ सख्ती करते हुए पांच दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही 50 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने बताया कि अगर इन दुकानों का आवंटन निरस्त होता है तो न सिर्फ दुकानों का किराया छह गुना बढ़ जाएगा बल्कि आवंटन के लिए भी तकरीबन छह गुना ज्यादा खर्च करनी होगी।
विज्ञापन


पहले जिन दुकानों के आवंटन के लिए सर्किल रेट के अनुसार अधिकतम 60 हजार रुपये देना पड़ता था, वहीं अब उसी दुकान के लिए तीन लाख रुपये तक देना पड़ जाएगा। साथ ही किराया 600 रुपये से बढ़कर 3600 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed