फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six ded ensephelites

इंसेफेलाइटिस से छह की मौत

Mon, 17 Oct 2016 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 17 Oct 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
six ded ensephelites
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में 48 घंटे के भीतर इंसेफेलाइटिस से पीड़ित छह और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जनवरी से अब तक इस बीमारी से 367 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 22 नए मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसकी रिपोर्टिंग शासन स्तर तक की जा रही है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 88 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक मुकम्मल उपचार की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज नहीं जा रहे हैं। मरीज सीधे जिला अस्पताल की ओर रुख कर रहे हैं, जिस वजह से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


पिछले 48 घंटे में गोरखपुर सहजनवां की पल्लवी (8) सिद्धार्थनगर के जुबेर अहमद  (1.5) और सचिव (6), देवरिया, गौरीबाजार की अंशिका (14 माह), संतकबीरनगर के धीरज (8), कुशीनगर पड़रौना की लक्ष्मी (4) की मौत हो गई। वहीं गोरखपुर के तीन, कुशीनगर के दिन, देवरिया के दो, संतकबीरनगर के पांच,  सिद्धार्थनगर और गोंडा के  एक-एक, महराजगंज के तीन मरीज को भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस के 1422 मरीज आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed