{"_id":"5d1fad948ebc3e3c69286bba","slug":"six-arrested-over-raped-with-minor-girl-in-gorkahpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म : गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात, छह लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म : गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात, छह लोग हिरासत में
Sat, 06 Jul 2019 04:29 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में छह लोग हिरासत में
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगहा क्षेत्र में दो दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पीड़िता के पिता ने गुरुवार को पहले सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। उसके बाद दूसरी तहरीर में सिर्फ एक ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मामला दो समुदायों से जुड़े होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति के मद्देनजर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को एसडीएम और तहसीलदार ने भी गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
गगहा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी एक जुलाई को गजपुर बाजार गई थी। आरोप है कि मोदस्सिर अंसारी अपने दोस्त अतिउल्लाह और अख्तर के साथ मिलकर उसे बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। फिर दसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद नाम बदलकर आर्य समाज मंदिर में किशोरी से शादी की कोशिश भी की। उसी बीच किशोरी मौका पाकर उनके चंगुल से फरार हो गई।
विज्ञापन
दूसरी ओर परिवार के लोग किशोरी की तलाश रहे थे। वे गजपुर चौकी और गगहा थाने पहुंचे और किशोरी के लापता होने की सूचना दी। इस बीच रात में किशोरी घर पहुंची और परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। दूसरे दिन गांव में चर्चा आम होने पर आहत किशोरी ने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गुरुवार को स्थिति में सुधार होने पर उसके पिता ने थाने में तहरीर दी। पहली तहरीर में सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र था। बाद में दूसरी तहरीर दी गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।