फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sipahi appointmentः during running two girls leg fratured

सिपाही भर्ती : दौड़ में दो लड़कियों का पैर फैक्चर 

Fri, 08 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
sipahi appointmentः during running two girls leg fratured
फ्रैक्चर
महिला सिपाहियों के भर्ती की प्रक्रिया शुक्रवार को समय से शुरू हुआ। सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई दौड़ तीन घंटे में पूरी हो गई। बुलाए गए 1000 अभ्यर्थियों में में 787 उपस्थित हुईं जिसमें 652 पास र्हुइं। पहले राउंड के दौड़ में ट्रैक पर गिरने के कारण दो लड़कियों को पैर फैक्चर हो गया, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा दौड़ में शामिल 20 से ज्यादा लड़कियां 2.4 किमी की दौड़ पूरी नहीं कर पाई। शुक्रवार को भर्ती के दूसरे दिन सुबह 6:30 बजे से ही दौड़ शुरू हो गई। पहले राउंड में 200 लड़कियों को दौड़ाया गया।
विज्ञापन


400 मीटर के ट्रैक पर चल रही दौड़ के आखिरी चक्कर में खोराबार, रजही की रहने वाली पुष्पा निषाद पैर लड़खड़ाने से गिर गई। उसके पीछे दौड़ रही मऊ, मधुवन के कुंचाई की रहने वाली वंदना शर्मा भी लड़खड़ा कर गिर पड़ी। घटना में दोनों के बाएं पैर में चोट लग गया। घायल होने के बाद भी दोनों ने दौड़ पूरी की लेकिन 16 मिनट से ज्यादा समय लगने के कारण फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ पूरी होने के बाद वंदना को लेकर परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पैर फैक्चर होने की जानकारी होने पर मऊ लेकर चले गए। पुष्पा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक्सरे में उसके भी बाएं पैर में फैक्चर होने की जानकारी मिली।

दूसरे दिन की दौड़ सुबह 9:30 बजे ही खत्म हो गई। भर्ती में आई 20 से ज्यादा लड़कियां 2.4 किमी की दौड़ पूरी नहीं कर पाई। चक्कर आने और पेट में दर्द के कारण उन्होंने बीच में ही ट्रैक छोड़ दिया। भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी यातायात डॉ. श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को दौड़ के लिए 1200 लड़कियों को बुलाया गया है। 



अकेली दौड़ी और पास हो गई
पूजा नामक महिला अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने साढ़े आठ बजे के करीब मैदान में पहुंची। तब तक दौड़ पूरी हो चुकी थी। अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दौड़ की गुजारिश की। पूजा के उपस्थित होने पर अधिकारियों ने उसे दौड़ में शामिल कर लिया। पूजा अकेली ही दौड़ी और दौड़ की परीक्षा पास भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed