फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar mandi secretry remove

सिद्धार्थनगर मंडी सचिव को हाटाने का कमिश्नर ने दिया निर्देश

Sat, 23 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar mandi secretry  remove
सिद्धार्थनगर मंडी सचिव को हाटाने का कमिश्नर ने दिया निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। धान खरीद में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने सिद्धार्थनगर मंडी सचिव को हटाने व प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पता चला कि 6-आर में खरीद मूल्य 1815 के स्थान पर 1710 अंकित है। कामन धान 1815 व ए ग्रेड धान 1835 रुपये प्रति कुंतल से कम पर नहीं बेंचा जा सकता है। समीक्षा में लगभग 11656 मीट्रिक टन धान बाहर बेंचने की पुष्टि हुई। दोषी पाए गए मंडी सचिव को हटाने का निर्देश उप निदेशक मंडी को दिया।

कमिश्नर धान खरीद कम होने पर नाराजगी जताई है। मण्डलभर में 159500 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष महज 9972 मीट्रिक टन यानी 6.25 प्रतिशत ही खरीद हुई। मंडल में 227 कुल क्रय केन्द्रों में से महज 101 केंद्र पर ही खरीद हुई है। आरएफसी श्रीप्रकाश मिश्र ने बताया कि कोआपरेटिव बैंक के खाताधारक किसानों का भुगतान करने में दिक्कत आ रही है। बैठक का संचालन आरएफसी श्रीप्रकाश मिश्र ने किया। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता सतीश चंद्र, सहायक आयुक्त सहकारिता मंगल सिंह, आयुक्त सहकारिता, लेखाधिकारी नागेन्द्र सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी राजीव मिश्रा, डिप्टी आरएमओ संजय पांडेय, गोरखनाथ तिवारी, रामानंद जायसवाल, मृत्युंजय राम, प्रणिता तिवारी, अंजना नायक, छाया यादव, अब्दुक कयूम अंसारी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed