{"_id":"574895db4f1c1be84969079d","slug":"shrimad-bhagwat-katha-s-fifth-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष की दिशा सही होनी चाहिए: साध्वी विश्वंभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष की दिशा सही होनी चाहिए: साध्वी विश्वंभरा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 28 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद् भागवत् कथा वाचन करतीं विश्वम्भरा भारती।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी इंटर कॉलेज में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन साध्वी विश्वंभरा भारती ने कहा कि जीवन एक संघर्ष है। इसकी दिशा सही होनी चाहिए। इंसान की दिशा यदि केवल संसार की प्राप्ति के लिए है, तो यह संघर्ष महापुरुषों की दृष्टि में मरुस्थल की ओर बढ़ रही नदी की तरह है। वह अपने अमूल्य जीवन को व्यर्थ खो देगा। यदि उसकी दिशा, उसका संघर्ष परमात्मा के लिए है तो वह सफल है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर है, यह बात वास्तविक अर्थों में जानना चाहते हैं, तो अपने अंत:करण में ईश्वर की प्रत्यक्षानुभूति करें। पर यह भी सत्य है कि परमात्मा को इन स्थूल नेत्रों से नहीं देखा जा सकता। साध्वी ने प्राचीन नामकरण संस्कृति की ओर लौट जाने के लिए मानव समाज को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण छिपे हुए हैं। जब बच्चे सारगर्भित नाम का उच्चारण करते है तो यह उस वातावरण और बच्चे के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालता है।
युवाओं का जंक फूड में बढ़ रहे रुझान पर साध्वी ने कहा कि जंक फूड खाने से हमारा मस्तिष्क कुपोषित हो जाता है। याददाश्त कमजोर हो जाती है। गोवंश में आ रही क्षीणता पर उन्होेंन सवाल किया कि गौ रक्षा व हित संवर्धन के लिए स्वयं परमात्मा इस धरती पर आते हैं, पर उनकी संतान इस सेवा से क्यों वंचित है। इस मौके पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, डीएम ओम नारायण सिंह, भानू प्रताप, प्रो. केएम राव आदि मौजूद थे।