{"_id":"5d938e038ebc3e013371cccf","slug":"sex-racket-in-ciber-cafe-gorakhpur-city-news-gkp323902582","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर कैफे में युवक-युवती पकड़े गए, संचालिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर कैफे में युवक-युवती पकड़े गए, संचालिका गिरफ्तार
विज्ञापन
इसी साइबर कैफे से पकड़े गए युवक युवती। इसे सील कर दिया गया है।
साइबर कैफे में युवक-युवती पकड़े गए, संचालिका गिरफ्तार
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के पुर्दिलपुर के साइबर कैफे से मंगलवार को पुलिस ने संचालिका समेत नौ युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि संचालिका के देखरेख में युवक-युवती को कैफे के अंदर बने केबिन को दिया जाता है। पुलिस ने सभी अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ मगर शाम होते होते पुलिस मामले को रफा दफा करने में जुट गई थी। हुआ भी यही सुबह तक देह व्यापार की बात बोलने वाली पुलिस ने शाम में हल्की धाराओं में केस दर्ज कर युवतियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। कैफे को सील कर दिया गया है। कोतवाल जयदीप वर्मा ने बताया कि रिहायशी भवन के व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर कार्रवाई के लिए जीडीए को पत्र लिखा जाएगा।
बक्शीपुर चौराहे से सटे पुर्दिलपुर मोहल्ला निवासी सलील श्रीवास्तव की पत्नी बीन श्रीवास्तव अपने घर में ही भूमि तल पर एक कमरे मेें साइबर वर्ल्ड के नाम से कैफे चलाती थीं। भूमि तल के बाकी के कमरों और प्रथम तल पर स्थित सभी कमरों को छात्रावास बना रखा है। कोतवाली पुलिस को कई दिन से साइबर कैफे की आड़ में संदिग्ध गतिविधि चलने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को कुछ युवकों और युवतियों के कैफे में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने दिन में एक बजे के आसपास छापा मारा। इस दौरान पांच युवक और चार युवतियां गिरफ्तार की गईं। संचालिका को भी मौके से पकड़ा गया। पुलिस की जांच में पता चला कि कैफे के अंदर अश्लील गतिविधि होती थी। कैफे को सार्वजनिक स्थान मानते हुए पुलिस ने संचालिका तथा सभी युवकों और युवतियों के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। अन्य आरोपितों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने इस मामले में घसीकटरा, तिवारीपुर निवासी अशरफ, तुर्कमानपुर, राजघाट निवासी दानिश खान, बसंतपुर, राजघाट निवासी मोहम्मद याकिब, हुमायूंपुर, गोरखनाथ निवासी अल्तमस नसीम, खूनीपुर, कोतवाली निवासी मोहम्मद तनवीर, अंसारी रोडए हुमायूंपुरए गोरखनाथ निवासी सुदामा को गिरफ्तार कियाहै।
विज्ञापन
...
साइबर कैफे की आड़ में अश्लील हरकत करते युवक युवती पकड़े गए थे। आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बीपी सिंह, सीओ कोतवाली