फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven injured while two bikes met accident in Maharajganj

महराजगंज: दो बाइकों की टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 08 Oct 2019 10:22 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 08 Oct 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Seven injured while two bikes met accident in Maharajganj
दुर्घटना में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र परतावल महराजगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह छातीराम पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने हुए जोरदार टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक सवार महराजगंज से परतावल की तरफ जा रहा था और दूसरा परतावल से महराजगंज की तरफ आ रहा था। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों बाइक पर सवार सात लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनके प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बाकी तीन घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक एक बाइक पर चार और दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया गया है जहां से उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया है। अन्य तीन का इलाज उनके परिजन निजी अस्पताल में करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed