फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seven injurd in accident..

आमी पुल के पास गड्ढे में गिरी बस, सात घायल 

Tue, 16 May 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
seven injurd in accident..
क्राइम
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमी नदी पुल और बगहा बीर बाबा मंदिर के बीच एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए। घायलों को पीएचसी कौड़ीराम लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद यात्री घर चले गए। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर शहर से 35 यात्रियों को लेकर डग्गामार बस दोपहर में बड़हलगंज की ओर जा रही थी। बस कौड़ीराम के पास आमी पुल से पहले और बगहा बीर मंदिर से जैसे ही आगे बढ़ी कि चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। यह तो संयोग अच्छा था कि 20 फीट गहरे गड्ढे में जाने के बाद भी यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। यात्रियों की चीख सुनकर राहगीर आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में बड़हलगंज क्षेत्र के दलुआ गांव के यदुवंश तिवारी, बांसगांव क्षेत्र के विशुनपुर गांव के राजू गिरी, राहुल राय, गगहा क्षेत्र के चंवरिया गांव की लाची देवी, शोभा देवी, हाटा बाजार के छोटे लाल और बेलीपार क्षेत्र के ऊंचगांव निवास बस मालिक सुरेश पांडेय घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed