फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seminar on madhesi's problem

संविधान संशोधन का नहीं हुआ कोई लाभ : आत्माराम शाह

Sun, 01 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 01 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
seminar on madhesi's problem
संगोष्ठी को संबोधित करते मधेसी आंदोलन के राजनीतिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश सर्राफ - फोटो : mahesh kumar
कुशीनगर उच्च अध्ययन संस्थान ने रविवार को ‘भारत नेपाल संबंध: मधेसी संकट’ के परिप्रेक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर नेपाल में मधेशियों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही कहा गया कि इस मसले पर संविधान संशोधन भी निर्मूल साबित हो रहा है।
विज्ञापन


पैडलेगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में आयोजित संगोष्ठी में नेपाल के पूर्व सांसद आत्माराम शाह ने कहा कि यह सही है कि मधेसियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संविधान में संशोधन किया गया, लेकिन संविधान सभा ने मधेसियों के प्रतिनिधियों से बात करने की जरूरत नहीं समझी। इस कारण इस संशोधन से मधेशियों का कोई हित नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि नेपाल में मधेशियों को हाशिए पर ढकेल दिया गया है। राजतंत्र के खात्मे के बाद संविधान सम्मत भेदभाव मधेसी समाज पर लाद दिया गया है। नेपाल की सद्भावना पार्टी के ओमप्रकाश सर्राफ ने कहा कि मधेशी आंदोलन हर जगह होने वाले विभेद-विरोधी आंदोलन का प्रतीक है। नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकिशोर ने कहा कि नेपाल में वर्तमान संविधान ऐसा होना चाहिए था कि नेपाल में पूर्व द्वंद्व और वर्तमान द्वंद्व का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद पांडेय ने किया। इस मौके पर अशोक चौधरी, लाल बहादुर, अरुण अग्रहरी, उन्मेष सिन्हा, मधुसूदन सिंह, चंद्रशेखर, राजाराम चौधरी, शिवनंदन सहाय, अजय कुमार, नीरज, वेद प्रकाश, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed