{"_id":"5c55cd6fbdec2273a3396dd0","slug":"seller-murder-in-kushinagar-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पिता-पुत्र का विवाद सुलझाने गए विक्रेता की फावड़े से प्रहार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पिता-पुत्र का विवाद सुलझाने गए विक्रेता की फावड़े से प्रहार कर हत्या
Sat, 02 Feb 2019 10:33 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के पडरौना कोतवाली इलाके के भटवलिया गांव के चंदरपुर टोला स्थित ईट-भट्ठे पर झगड़ रहे मजदूर पिता-पुत्र का विवाद सुलझाने गए मीट विक्रेता पर फावड़े से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। गांव वाले आनन- फानन में विक्रेता को जिला अस्पताल ले आए, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां देर रात मीट विक्रेता की मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी पिता-पुत्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी पुत्र फरार है।भटवलिया गांव के चंदरपुर टोला स्थित ईट भट्ठे पर अन्य मजदूरों के साथ छत्तीसगढ़ के फीरक केवट और उनका पुत्र गोविंद भी काम करता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे ईट-भट्ठे पर ही पिता-पुत्र आपस में झगड़ रहे थे। घटनास्थल से 15 मीटर दूरी पर ही चंदरपुर के मुंशरीम (50) मुर्गे का मीट बेंचते थे। पिता-पुत्र को आपस में झगड़ते देख मुंशरीम झगड़ा छुड़ाने के लिए दौड़ पड़े।

मुंशरीम के पुत्र नियाज अहमद ने आरोप लगाया है कि बीचबचाव के दौरान ही मुंशरीम के सिर पर आरोपी पिता-पुत्र में किसी ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
मुंशरीम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात के करीब दो बजे मुंशरीम की मौत हो गई।
सुबह नियाज अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
घटना के बाद से मुंशरीम की पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि आरोपी फीरक केवट और गोविंद आपस में पिता-पुत्र हैं, जो छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और चंदरपुर के ईट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।

इन पर मीट विक्रेता मुंशरीम पर फावड़े से हमला करने का आरोप है। मुंशरीम के पुत्र नियाज अहमद की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता गिरफ्तार है, जबकि उसके पुत्र की तलाश की जा रही है।