फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   School Gaurd Murder in the school at Gorakhpur

स्कूल में चौकीदार की पीट पीटकर हत्या, कमरे में मिली आधी कटी सब्जी और शराब

Mon, 31 Dec 2018 10:30 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उनवल/ खजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उनवल/ खजनी Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 31 Dec 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
School Gaurd Murder in the school at Gorakhpur
डेमो - फोटो : डेमो

गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र के बसडीला गांव स्थित एक प्राइवेट नर्सरी स्कूल के वाहन चालक  शुभम दुबे ने रविवार की रात स्कूल के चौकीदार हरिप्रसाद (58) चौधरी की बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी। चालक ने ही स्कूल मालिक को कॉल कर बताया कि उसने चौकीदार की पिटाई की है।

विज्ञापन


स्कूल मालिक ने दूसरे चौकीदार मन्नू को मौके पर भेजा, तो चालक ने उसे पकड़ कर बैठा लिया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार को घायल अवस्था मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जैतपुर निवासी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खाना बनाने के दौरान किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान चालक ने चौकीदार पर हमला कर दिया। चौकीदार के बेटे ओमनरायन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के पटखौली निवासी हरिप्रसाद खजनी के बसडीला स्थित प्राइवेट नर्सरी स्कूल में चौकीदारी करते थे। वह रात में स्कूल में ही रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में मिली आधी कटी सब्जी, शराब की बोतल 

कमरे में मिली आधी कटी सब्जी, शराब की बोतल 
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान स्कूल के कमरे में एक प्लेट में आधी कटी सब्जी और शराब की बोतल मिली थी। प्रारंभिक जांच में खाना बनाने के लिए कहासुनी में हत्या होने की आशंका है। जांच की जा रही है।

दो वर्ष में हुई तीन चौकीदार की हत्या
पिछले दो वर्ष में खजनी क्षेत्र में तीन स्कूलों के चौकीदार की हत्या हो चुकी है। 13 जून 2018 को महुआडाबर के एक इंटर कॉलेज के चौकीदार हुबलाल की हत्या कर दी गई थी। इससे पूर्व 2 जुलाई 2016 को डोहरियां वसुदेव गांव निवासी चौकीदार राजकुमार तिवारी की हत्या स्कूल में सोते समय हुई थी। इसका अभी पर्दाफाश नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed