{"_id":"5dfbd9a28ebc3e87c56e978a","slug":"sapa-caa-demonstration-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp333952622","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी
गोरखपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) निरस्त करने, किसानों की विभिन्न समस्याओं समेत 18 मांगों के संबंध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। पार्टी के करीब दो सौ कार्यकर्ता पुलिस लाइंस ले जाए गए, जहां से थोड़ी देर बाद निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक सिर्फ 34 कार्यकर्ताओं की ही गिरफ्तारी हुई है।
जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे से ही सपाई नगर निगम में जुटने लगे। सुबह 11 बजे निगम परिसर के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव की अध्यक्षता में शुरू हुए धरने का संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जिलाउल इस्लाम ने किया। धरने में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपने के बाद अफसरों ने धरना खत्म करने को कहा मगर कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए अड़ गए। इसके बाद तीन बसें और पुलिस द्वारा लाए गए कुछ चार पहिया वाहनों से सपाइयों को पुलिस लाइंस ले जाया गया, जहां थोड़ी देर बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
इस दौरान मोहसिन खान, चंद्रबली यादव, अवधेश यादव, रामभुआल निषाद, रजनीश यादव, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, जवाहर लाल मौर्या, सिंघासन यादव, प्रमोद यादव, साधू यादव, अमरेंद्र निषाद, फि रंगी प्रसाद, रुपावती बेलदार, मनुरोजन यादव, जफ र अमीन डक्कू, मनोज यादव, रामजतन यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, देवेंद्र प्रताप सिंह, रामनाथ यादव, मिर्जा कदीर बेग, गवीश दूबे, राजकुमारी देवी, उर्मिला देवी, अख्तर जहां समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सपाइयों-पुलिस के बीच नोकझोंक
धरने के दौरान 12.40 बजे के करीब सपाइयों और पुलिस के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई। दो सपा कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने भीड़ से खींच कर बस में बैठा दिया। इससे दूसरे सपाई आक्रोशित हो गए और पुलिस से कहासुनी करने लगे हालांकि निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव की अपील पर कार्यकर्ता फिर शांत हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
मामला गर्म होता देख किनारे हो गए लेखपाल
सपा के धरना स्थल के पास ही लेखपालों का भी धरना प्रदर्शन चल रहा था। एक बजे के करीब सपाइयों का धरना खत्म कराने के लिए प्रशासन और पुलिस थोड़ी हरकत में आई। घेरेबंदी शुरू होती देख लेखपालों में भगदड़ मच गई। हालांकि बाद में नेताओं के आह्वान पर लेखपाल, सपाइयों से काफी दूरी पर एक किनारे एकत्रित हुए और फिर उनका धरना शुरू हुआ।
बंटवारे की राजनीति कर रही भाजपा: प्रह्लाद
निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने आरोप लगाया कि सत्तामद में भाजपा की सरकार लोकतंत्र और संविधान की सभी मर्यादाओं को तार-तार करने पर तुल गई है। भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर देश में बंटवारे की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है। पूरे देश में इसका विरोध जारी है। केन्द्र सरकार ने तानाशाही के साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगाया है। सरकार जनता के मन की बात सुनने के बजाय अपने मन की मनमानी बातें थोप रही है। किसान परेशान हैं। धान, आलू, गेहूं, सरसों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा तक नहीं मिल सका। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि बेटियों का जीवन संकट में पड़ गया है। अपहरण, दुष्कर्म और लूट की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं।
किसानों पर दर्ज मुकदमे-जुर्माने वापस हों: जियाउल
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों का शोषण हो रहा है। बोरे तक उपलब्ध नहीं हैं। किसानों पर पराली जलाने के फर्जी मुकदमे और जुर्माना लगा उत्पीड़न किया जा रहा है। आलू उत्पादकों की लागत के मुताबिक समर्थन मूल्य की अब तक घोषणा नहीं हुई है। न ही आलू क्रय केंद्र की सूची प्रकाशित की गई है। उन्होंने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी तत्काल वापस लेने और बढ़ती महंगाई और छात्रों की फीस बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की।
पुलिस ने दिखाई इनकी गिरफ्तारी
प्रह्लाद यादव, जियाउल इस्लाम, सहाब अंसारी, राहुल गुप्ता, अमरेंद्र निषाद, रजनीश यादव, विजय बहादुर यादव, मनुरोजन यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजुकमारी देवी, विश्राम यादव, फिरोज अहमद, राजमन यादव, रामजीत यादव, यशपाल सिंह रावत, कीर्ति निधि पांडेय, इंद्रेश सिंह यादव, नवेद मलिक, सुरेंद्र निषाद, रामसूरत यादव, विकास यादव, रवि यादव, चंद्रमणि यादव, अशोक यादव, फूल चंद विश्वकर्मा, अमीरूद्दीन अंसारी, चंदन यादव, रामनाथ यादव, अमन यादव, जितेंद्र यादव, बेचू पासवान।
दो दिन पहले से सतर्क था प्रशासन
धरना-प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसर दो दिन पहले से ही सतर्क थे। इसी वजह से बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय से लेकर नगर निगम परिसर तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। सभी एडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी समेत पुलिस के तमाम अफसर नगर निगम के साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर निगरानी करते रहे।