{"_id":"575ad8414f1c1b23379c6500","slug":"salery-of-three-employees-has-been-checked","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Jun 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर वसूली में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर आयुक्त बीएन सिंह ने तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दिया है। तीनों कर्मचारियों का जून माह का वेतन रोका जाएगा। कर वसूली अभियान अन्य महीने की अपेक्षा बहुत कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
बुधवार को मेयर डॉ. सत्या पांडेय की अध्यक्षता में नगर निगम अधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में नगर निगम के निर्धारित गृहकर, जलकर एवं सीवरकर की लक्ष्य से कम वसूली पर मेयर और नगर आयुक्त बीएन सिंह ने नाराजगी जताई थी। बैठक में बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही कर वसूली में कमी आने के कारणों की जांच करने को कहा गया था। जांच में कर वसूली करने वाले नगर निगम के कर्मचारी राम सागर गौतम, संतोष सिंह और फरहान पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप पाया गया।
शुक्रवार को नगर आयुक्त बीएन सिंह ने तीनों कर्मचारियों को वेतन रोकने का आदेश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र को दिया। इस संबंध में रबीश चंद्र ने बताया कि तीनों कर्मचारियों के वेतन रोकने का आदेश दे दिया गया है। बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर ली गई है।