फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   salery of three employees has been checked

तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश 

Fri, 10 Jun 2016 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 10 Jun 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
salery of three employees has been checked
टैक्स - फोटो : Demo
कर वसूली में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर आयुक्त बीएन सिंह ने तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दिया है। तीनों कर्मचारियों का जून माह का वेतन रोका जाएगा। कर वसूली अभियान अन्य महीने की अपेक्षा बहुत कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बुधवार को मेयर डॉ. सत्या पांडेय की अध्यक्षता में नगर निगम अधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में नगर निगम के निर्धारित गृहकर, जलकर एवं सीवरकर की लक्ष्य से कम वसूली पर मेयर और नगर आयुक्त बीएन सिंह ने नाराजगी जताई थी। बैठक में बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही कर वसूली में कमी आने के कारणों की जांच करने को कहा गया था। जांच में कर वसूली करने वाले नगर निगम के कर्मचारी राम सागर गौतम, संतोष सिंह और फरहान पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप पाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर आयुक्त बीएन सिंह ने तीनों कर्मचारियों को वेतन रोकने का आदेश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र को दिया। इस संबंध में रबीश चंद्र ने बताया कि तीनों कर्मचारियों के वेतन रोकने का आदेश दे दिया गया है। बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed