फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   salery of CMS checked

जिला अस्पताल के सीएमएस का वेतन रोका

Sat, 03 Dec 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
salery of CMS checked
salery
प्रदेश सरकार ने गरीब मरीजों के लिए बनी रोगी कल्याण समिति के लिए आवंटित धनराशि के बहुत कम खर्च करने वाले गोरखपुर समेत 12 जिला अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। यह जिला अस्पताल सहारनपुर, फैजाबाद, सन्त रविदास नगर, फतेहपुर, मथुरा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, लखनऊ, गाजीपुर, झांसी, हमीरपुर एवं गाजियाबाद हैं। पीलीभीत के पुरूष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की खराब प्रगति को देखते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरूण कुमार सिन्हा, सचिव व एनएचएम के निदेशक आलोक कुमार ने विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इसमें प्रदेश के 156 चिकित्सालयों के प्रमुख अधीक्षक शामिल हुए। मिशन निदेशक ने जिला स्तरीय चिकित्सालयों में गुणवत्ता बढ़ाने तथा उसे कम्यूनिटी फ्रेंडली बनाने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने जिला स्तरीय चिकित्सालयों के लिए स्वीकृत बजट संबंधित चिकित्सालयों को हस्तांतरित न करने वाले जिलों के अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं जिला लेखा प्रबंधकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि संविदा चिकित्सकों/रिटायर्ड चिकित्सकों से मेडिको लीगल एवं रोस्टरवार कार्य लिया जाए। राज्य स्तर से जिन विशेषज्ञ/चिकित्सकों का तबादला अन्य स्वास्थ्य इकाइयों के लिए किया गया है, उनको कार्यमुक्त किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कार्डधारक रोगियों को निशुल्क सेवा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed