फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   salery of all CMO of Division checked

मंडल के सभी सीएमओ का वेतन रुका

Tue, 10 May 2016 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 10 May 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
salery of all CMO of Division checked
मंडलायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते ‌कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद। - फोटो : mahesh kumar
आशा और एएनएम के मानदेय का पूरा भुगतान न करने पर कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने मंडल के सभी सीएमओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इसके पहले पिछले वित्तीय वर्ष में भी सभी सीएमओ का वेतन रुक चुका है। वह कार्रवाई भी कमिश्नर ने ही की थी। उन्होंने कहा कि सभी आशा और एएनएम का समय से और पूरा भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


कमिश्नर मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान मंडल के प्रदेश में नौवें पायदान पर होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि कई कार्यक्रमों में डी श्रेणी मिली जो संतोषजनक नहीं है। डी श्रेणी के कार्यक्रमों में कौशल विकास, स्वास्थ्य विभाग के उपकेंद्रों का निर्माण,  200,100 व 50 शैया वाले वार्डों का निर्माण, आम आदमी बीमा योजना, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, इंदिरा आवास सहित कई योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग में 140 उपकेंद्रों का निर्माण अधूरा रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कमिश्नर ने बताया कि समाजवादी पेंशन में 59 हजार का लक्ष्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राप्त हो गया है। उन्होंने लाभार्थियों का चयन 30 मई तक और बेसलाइन सर्वे का कार्य 20 मई तक पूरा करने को कहा। इसमें अगर लापरवाही हुई तो सीएमओ और बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडलीय अधिकारियों को जनपद के दो गावों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था, मगर अभी किसी की भी निरीक्षण रिपोर्ट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्या के उप निदेशक एए अंसारी ने किया। इस दौरान डीएम गोरखपुर ओएन सिंह, डीएम देवरिया अनीता श्रीवास्तव, डीएम महराजगंज वीके सिंह, डीएम कुशीनगर शंभू कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed