फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rumour in gorakhpur university for result

रिजल्ट को लेकर यूनिवर्सिटी में हंगामा

Tue, 01 Mar 2016 01:03 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
rumour in gorakhpur university for result
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। लेकिन पिछले सत्र के परीक्षा परिणाम को लेकर यूनिवर्सिटी में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर सोमवार को पूरे दिन यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


सबसे पहले 11:30 बजे के करीब विधि द्वितीय सेमेस्टर के एससी, एसटी विद्यार्थी डॉ. अंबेडकर छात्र युवा चेतना समिति के अध्यक्ष ऋषि कपूर गौतम के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए कुूलपति से मिलने का प्रयास किया। लेकिन सफल न होने पर सभी गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। ऋषि कपूर ने कहा कि शुल्क प्रतिपूर्ति के नाम पर यूनिवर्सिटी प्रशासन एससी/एसटी विद्यार्थियों के भविष्य से खेल रहा है। इस दौरान विवेक पासवान, अजय कुमार, कविता पासवान, संध्या कुमारी, प्रियंका, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, सेंट एंड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विषय के विद्यार्थी भी रिजल्ट घोषित करने की मांग लेकर प्रशासनिक भवन पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि अभी पिछले सत्र का परिणाम घोषित नहीं हुआ और दूसरे सत्र की परीक्षा आ गई है। ऐसे में उनका साल बर्बाद हो जाएगा। हालांकि दोनों ही मामलों में विद्यार्थियों को बिना किसी आश्वासन के खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में अजित, अनामिका, दीपक, अंकित, कृष्णा, अभिलाषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में हो रहे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर छात्रों ने सवाल उठाया है। छात्र नेता अरविंद कुमार के नेतृत्व में हॉस्टलवासी सोमवार दोपहर कुलपति कार्यालय पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना था कि पर्याप्त धन होने के बाद भी मरम्मत में मानकों की अनदेखी की जा रही है। छात्रों ने धमकी दी कि यदि हॉस्टल के जीर्णोद्धार में मानकों की अनदेखी होती रही तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अनूप मद्धेशिया, मंदीप राय, दशरथ गुप्ता, हितेश सिंह, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed