फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus of students to enter in university during convocation

प्रवेश को लेकर प्रॉक्टर से भिड़े छात्र 

Sun, 26 Mar 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 26 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of students to enter in university during convocation
हंगामा कर रहे छात्र को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
दीक्षांत समारोह में प्रवेश को लेकर शनिवार को दो छात्र दीक्षा भवन के बाहर प्रॉक्टर से भिड़ गए। छात्रों ने आमंत्रण कार्डों के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए दीक्षा भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद पांडेय ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र समझने की बजाय उनसे ही उलझ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं यूनिवर्सिटी गेट के बाहर भी प्रवेश को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कला संकाय प्रतिनिधि योगेश कुमार पांडेय ने बताया कि संकाय प्रतिनिधि होने के बावजूद उन्हें आमंत्रण कार्ड नहीं मुहैया कराया गया है जबकि अन्य संकाय प्रतिनिधियों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। वहीं पवन पांडेय ने बताया कि वो छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी राजीव पांडेय के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने आए, लेकिन उन्हें प्रवेश से रोक दिया गया है। इसके साथ ही प्रॉक्टर का रवैया भी निंदनीय रहा। वहीं यूनिवर्सिटी गेट के बाहर भी छात्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी का विद्यार्थी होने के बाद भी उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। दीक्षांत समारोह छात्रों के लिए होता है। इसमें हमारी भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। नियंता मंडल की सदस्य प्रो. सुषमा पांडेय ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रा.े सतीश चंद पांडेय ने कहा कि बिना कार्ड केे किसी को भी यूनिवर्सिटी में प्रवेश नहीं दिए जाने का निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed