{"_id":"582345b64f1c1b067fb3987d","slug":"ruckus-in-medical-college-to-take-500-and-1000-rupees-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती और जांच रुकी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती और जांच रुकी, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी। बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज में भर्ती और जांच के लिए लोग भटकते रहे। सुबह यूजर काउंटर खुलते ही फुटकर को लेकर बवाल हो गया। बाद में किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। मेडिकल कॉलेज में अधिकतर जांचें 70-165 रुपये की होती हैं। बाहर से आने वाले तकरीबन सभी मरीज बड़े नोट लेकर ही चलते हैं क्योंकि इलाज में कितने रुपये खर्च होंगे, यह कोई नहीं जानता। बुधवार की सुबह यूजर चार्ज काउंटर पर लंबी कतार लगी थी। पहले तो कर्मचारियों ने बड़े नोट लिए, मगर बाद में छोटे नोटों का संकट गहराने लगा तो वे भी मना करने लगे, जिसे लेकर बवाल हो गया।
भर्ती कराने में हुई परेशानी
ओपीडी में मरीज को दिखाने के बाद डॉक्टर ने भर्ती कराने की सलाह दी। 500 का नोट लेकर पर्ची काउंटर पर गई तो फुटकर न होने से लौटा दी गई। दो घंटे परेशान होने के बाद एक रिश्तेदार को बुलाया, जिसके बाद 35 रुपये शुल्क जमा कर सकी।
- संध्या सिंह, बस्ती
नहीं खरीद सके दवा
भाई प्रदीप मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। कुछ दवाएं अंदर न होने पर डॉक्टर ने बाहर की दवाएं लिखी थीं। 500 का नोट लेकर दवा खरीदने गया तो दवा 300 की थी। दुकानदार ने नोट लेने से ही इंकार कर दिया, जिससे अब घर से फुटकर आने का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
- सुनील, पड़रौना
नहीं हो सकी जांच
ओपीडी में दिखाने के बाद डॉक्टर ने कुछ जांच लिखी थी, जिसके लिए 70 रुपये अदा करने थे, मगर फुटकर महज 40 रुपये ही थे। 500 के नोट थे, पर यूजर चार्ज काउंटर पर लाइन लगाने के बाद फुटकर न होने का हवाला देते हुए लौटा दिया गया। अब बिना जांच कराए ही जा रहा हूं।
- रामसनेही, महराजगंज
टल गया ऑपरेशन
पत्नी अनारी देवी की आंख का ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन शुल्क जमा करने के लिए फुटकर न होने पर कई घंटे भटकता रहा। जब कहीं बात नहीं बनी तो थक हारकर डॉक्टर के पास पहुंचा। तब तक दूसरे का नंबर आ चुका था और बुधवार को ऑपरेशन टाल दिया गया।
- रामसेवक, खजनी
100 का नोट या क्रास चेक लेकर ही आएं
एक ओर जहां सरकारी अस्पतालों में फुटकर न होने से परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं प्राइवेट अस्पतालों और कई जांच सेंटरों में 100 रुपये या क्रॉस चेक लेकर आने की सूचना चस्पा दिखी। कई डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथॉलजी की ओर से नर्सिंग होम मालिकों को भी मरीजों को यह जानकारी देने का आग्रह किया है।