फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus in Gorakhpur jail by Prisoners

गोरखपुर जेल में हंगामा, कैदियों ने डिप्टी जेलर समेत चार को पीटा, जमकर हुआ पथराव

Fri, 11 Oct 2019 09:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Oct 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
ruckus in Gorakhpur jail by Prisoners
गोरखपुर जेल में कैदियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में पुलिस पूछताछ के दौरान एक कैदी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की सुबह कैदियों ने जेल में जमकर हंगामा किया।  साथ ही डिप्टी जेलर समेत चार सिपाहियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। हालात नियंत्रण से बाहर बताए जा रहे हैं, जेल के अंदर ईंट पत्थर भी चले। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सीओ क्राइम वीर सिंह जेल में बंद कुछ कैदियों से पूछताछ करने आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक कैदी की पिटाई कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर रात में ही कैदी भड़क गए, सुबह 6:00 बजे सभी कैदी एकजुट हो गए और निरीक्षण पर आए डिप्टी जेलर प्रभात पांडे, सिपाही अजय सिंह समेत चार लोगों को पिटाई कर दी। 

पिटाई की खबर मिलते ही डीएम-एसएसपी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कैदियों ने पेड़ पर चढ़कर ईंट पत्थर बरसाए। जेल प्रसाशन का कहना है कि सीओ गुरुवार को आए थे बंदियों से पूछताछ के दौरान बैरक में उनकी पिटाई की थी। उससे आक्रोश भड़का है। रोटी कम और दाल पतली होने की शिकायत वाली बात पर जेल प्रशाशन ने कहा कि जब भीड़ जुटती है तो तमाम अन्य बातें भी सामने आती हैं।

जेल अधीक्षक ने कहा कि रोटी वाले मामले की भी जांच कराकर समस्या को दूर कराया जाएगा। एक घंटे में जेल अधीक्षक लखनऊ से गोरखपुर जेल पहुंच जाएंगे।

बंदी फिलहाल शांत हो गए हैं। जेलर द्वारा पुलिस के बाहर निकलने पर बातचीत की गई। सुबह 6 बजे बवाल शुरू हुआ था। बवाल करने वाले बंदियो की सूची बनाकर उन्हें दूसरी जेल भेजने के लिए पत्र भी लिखा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed