फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus in emergency of medical college

इमरजेंसी में नशे में धुत युवकों ने मचाया हंगामा

Fri, 01 Jul 2016 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 01 Jul 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
ruckus in emergency of medical college
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गुरुवार को देर रात नशे में धुत 15-20 युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। वे जूनियर डॉक्टर से उलझ गए और गाली-गलौज करने लगे। बाद में पहुंचे इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। युवक मरीज के उपचार के लिए डॉक्टर द्वारा बाहर से इंस्ट्रूमेंट खरीदकर लाने के लिए कहने पर नाराज थे।
विज्ञापन


एक्सीडेंट में घायल एक युवक को लेकर 15-20 युवक लेकर गुरुवार की देर रात मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से ज्यादातर युवक नशे में धुत थे। जूनियर डॉक्टरों की जब जांच की तो युवक के पैर में फैक्चर निकला। इस पर डॉक्टरों ने कच्चा प्लास्टर चढ़ा दिया और पैर को सपोर्ट देने के लिए लोहे का इस्टूमेंट बाहर से लाने को लिख दिया ताकि प्लास्टर खिसके नहीं और युवक को चलने-फिरने में दिक्कत न हो। बस इसी बात पर युवक भड़क गए। वे डॉक्टरों से उलझ गए और मेडिकल कॉलेज से इंस्टूमेंट देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें समझाया कि यह इंस्टूमेंट बाहर से ही लाना पड़ेगा, कॉलेज में नहीं मिलता है। इस पर युवक आपे से बाहर हो गए और गाली-गलौज करने लगे। बात-बात में वे मुख्यमंत्री से मोबाइल पर बात कराने की धमकी देने लगे। जानकारी होने पर ईएमओ आरएस पांडेय पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे युवकों को किसी तरह से शांत कराया। इसके बाद युवक घायल साथी को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed