फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus in district hospital on death of an old man

जिला अस्पताल में बुजुर्ग की मौत पर हंगामा

Fri, 21 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 21 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in district hospital on death of an old man
जिला अस्पताल
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार देर रात बुजुर्ग की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घर वाले डॉक्टर और कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


राजघाट, साहबगंज के विश्वंभर शरण गुप्त (60) की तबीयत बुधवार रात बिगड़ गई थी। घरवाले रात करीब 12:30 बजे उन्हें लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज की हालत गंभीर देख ऑक्सीजन लगा दिया। घर वाले हृदय संबंधित बीमारी होने की बात कह विशेषज्ञ को बुलाने की मांग करने लगे। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने रात में किसी विशेषज्ञ के न आने की जानकारी देते हुए विश्वंभर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घरवालों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज रेफर होने के बाद कर्मचारियों ने ऑक्सीजन मॉस्क निकाल दिया, जिसके कारण विशंभर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने इमरजेंसी में ही हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर ने डेथ सर्टिफिकेट दिया तो उसे भी लेने से इन्कार कर दिया। बवाल की आशंका में कर्मचारी मौके से हट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को समझाकर शांत कराया। विश्वंभर के घरवालों ने घटना की शिकायत डीजी हेल्थ के टोल फ्री नंबर पर भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed