फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckuls of traders to oppose encrochement

अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद पुलिस से भिड़े व्यापारी

Sun, 21 Feb 2016 02:04 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
ruckuls of traders to oppose encrochement
डीजीपी के निर्देश पर शनिवार की दोपहर पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त किया। अतिक्रमण करने के साथ ही सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई। कालीमंदिर, गोलघर में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। सख्ती दिखाने पर अधिकारियों से भिड़ गए। हंगामा कर रहे एक दुकानदार को हिरासत मे लिया गया है।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे रेलवे स्टेशन से एसपी (सिटी)हेमराम मीणा, एसपी ट्रैफिक डॉॅ. श्रीप्रकाश द्विवेदी के साथ सीओ कैंट फोर्स के साथ पैदल गश्त पर निकले। डीजीपी के निर्देशानुसार रास्ते में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने के साथ ही संदिग्ध हाल में घूमने वाले लोगों की तलाशी ली। शाम चार बजे पुलिस लाइंस के पास डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी अनंत देव भी गश्त में पहुंचे। कालीमंदिर के पास बीच सड़क पर खड़ी कार का चालान करने पर बंसल टायर के प्रोपराइटर मनोज मिश्रा सिपाहियों से भिड़ गए।
विज्ञापन


एसएसपी ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी उलझ गए। सख्ती दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने सड़क पर खड़ी कार सीज कर दुकानदार को हिरासत में ले लिया। सीओ कैंट आफिस के सामने सड़क पर गुमटी में चल रही अंग्रेजी शराब की दुकान को देखकर एसएसपी ने इसे बंद कराने के साथ ही दुकानदार सुनील जायसवाल को दो दिन के भीतर सड़क से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। गोलघर में संगम साड़ी के सामने कार खड़ी करने वाले दुकान मालिक संदीप टेकड़ीवाल कार का चालान करने पर पुलिस से भिड़ गए। तीन सौ रुपये जुर्माना देने के बाद पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों के साथ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसएसपी अनंतदेव, डीआईजी शिवसागर सिंह ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। शहर में शाहपुर, कोतवाली, गोरखनाथ, तिवारीपुर के साथ ही पूरे जिले में शाम छह बजे तक पुलिस का पैदल गश्त चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च तक पुलिस करेगी गश्त
आईजी जोन एचआर शर्मा ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर पुलिस चार मार्च तक क्षेत्र में पैदल गश्त करेगी। थानेदारों के साथ ही डीआईजी, एसएसपी, एसपी (सिटी), एसपी (ग्रामीण) भी गश्त में निकलेंगे। गश्त के दौरान पुलिस आमजन से समस्या पूछने के साथ ही सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाएगी। संदिग्ध हाल में बाइक से घूमते मिलने वालों की जांच करेगी। शोहदों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई भी होगी। वह खुद शहर में पैदल गश्त पर निकलेंगे। कार्यक्रम का मकसद जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना है।

इन स्थानों पर पुलिस को करनी है गश्त
फोर्स के साथ अधिकारियों ने दिन में बाजार, शॉपिंग माल, सर्राफा बाजार, बैंक, लड़कियों के स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास पैदल गश्त करेंगे। अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वह अलग-अलग क्षेत्र का स्केच तैयार करके पैदल गश्त कराएं ताकि सतर्कता बनी रहे।


आम लोग तो हट गए लेकिन खास अड़े

पैदल गश्त के दौरान पूरे शहर में पुलिस ने सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाया। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही आम लोगों ने सड़क से अपना सामान उठा लिया। रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइंस तक बिना रोक टोक के पुलिस का अभियान चला। कालीमंदिर, गोलघर, टाउनहाल, मियां बाजार, बक्शीपुर, असुरन चौराहे पर पहुंचने के बाद खास के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed