{"_id":"56eb0c114f1c1b58278b4b2d","slug":"ruckuls-of-a-man-in-a-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में शिक्षक ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में शिक्षक ने हंगामा किया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
हंगामे की खबर पाकर एबीएसए, तहसीलदार व अन्य पहुंच गए थे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय रामचौरा प्रथम के शिक्षक एजाज अहमद अंसारी के विलंब से आने पर प्रधान ने उन्हें अनुपस्थित कर दिया जिस पर शिक्षक ने हंगामा किया। शिकायत पर बीएसए ने एक दिन का वेतन काटने और स्थानांतरण करने का निर्देश एबीएसए को दिया है।
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे प्रधान बिंदु यादव और उनके पति दिलीप यादव विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उस समय सिर्फ प्रधानाध्यापक इंदू त्रिपाठी मौजूद रहीं। बाकी शिक्षक नजर नहीं आए। प्रधान ने अपने सामने उपस्थिति पंजिका पर तीन सहायक अध्यापक एजाज अहमद अंसारी, आभा चतुर्वेदी और मिथिलेश यादव को अनुपस्थित करा दिया। 9:35 बजे जब सहायक अध्यापक एजाज अहमद अंसारी विद्यालय पहुंचे तो उपस्थिति पंजिका पर स्वयं को अनुपस्थित देख नाराज हो गए। इसे लेकर प्रधान से कहा सुनी शुरू हो गई।
इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग भी पहुंच गए और शिक्षक को निलंबित करने की मांग करने लगे। प्रधान की शिकायत पर एबीएसए धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी और तहसीलदार विपिन कुमार सिंह विद्यालय पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। दोनों अधिकारियों ने शिक्षक को हिदायत देते हुए पूरे मामले से बीएसए ओमप्रकाश यादव को अवगत कराया।
विज्ञापन
इस पर बीएसए ने एबीएसए को एजाज अहमद अंसारी का एक दिन का वेतन काटने और तत्काल प्रभाव से उनका स्थानांतरण करने का निर्देश दिया, तब जाकर गांव वाले शांत हुए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद राय, विक्रम यादव, बबलू मौर्या आदि भी मौजूद रहे।