फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckuls in opd of district hospital

जिला अस्पताल की ओपीडी में हंगामा

Wed, 25 May 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 25 May 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
ruckuls in opd of district hospital
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। - फोटो : shivharsh
जिला अस्पताल की आर्थो ओपीडी में बुधवार को एक मरीज को दिखाने के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात एक वार्ड ब्वाय को थप्पड़ मार दिया। इससे ओपीडी में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब जाकर लोगों को शांत कराया जा सका। इस मामले को लेकर करीब आधे घंटे तक ओपीडी में माहौल अशांत था।
विज्ञापन


गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयूपुर उत्तरी निवासी और नगर निगम से अवकाश प्राप्त कर्मचारी लाल बहादुर बेटे विनीत सिंह के साथ अपने नाती को दिखाने आर्थो ओपीडी में आए थे। नाती का दाहिना हाथ टूट गया था। उसे कच्चा प्लास्टर लगा था। इस दौरान आर्थो ओपीडी के कक्ष संख्या 32 के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। इसी में लाल बहादुर भी खड़े थे। उनके बाद कई लोग डॉक्टर को दिखाने पहुंचे और दिखाकर लौट गए, मगर उनका नंबर ही नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय हरिशंकर जायसवाल से जब उन्होंने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई तो आरोप है कि वह गाली देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच विनीत सिंह ने कर्मचारी पर हाथ छोड़ दिया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया मगर तकरार बढ़ती ही जा रही थी। सूचना पाकर अस्पताल की सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरीज को डॉक्टर से दिखवा कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed