{"_id":"57f164334f1c1bb167573cdd","slug":"rss-cheif-mohan-bhagwat-comes-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा बनो कि जो टकराए चूर-चूर हो जाए : भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा बनो कि जो टकराए चूर-चूर हो जाए : भागवत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
गीता वाटिका मे भाईजी के समाधि स्थल का दर्शन करते मोहन भागवत।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ संचालक मोहन भागवत ने गोरखनाथ मंदिर में भले ही सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल को टाल दिया हो, लेकिन गीता वाटिका में उन्होंने कहा कि खुद को ऐसा बनाओ कि जो टकराए वह चूर-चूर हो जाए। उन्होंने कहा कि सीमा पर गोलाबारी की जाती है, एक-दूसरे का जवाब दिया जाता है। इसके लिए कभी-कभी सीमा के भीतर जाकर दखलंदाजी भी करनी पड़ती है, लेकिन क्या यही सुरक्षा है? जब सुरक्षित रहने के लिए सुरक्षा करनी पड़े तो इस सुरक्षा का कोई मतलब नहीं। हालांकि सुरक्षा को लेकर इस गंभीर चर्चा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।
भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार के 125वें जयंती वर्ष में चल रहे कार्यक्रम के क्रम में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भागवत ने एक बार फिर भारत के विश्व गुरुत्व की चर्चा की और कहा कि ईश्वर ने भारत को पूरी दुनिया की सुरक्षा और उसके उत्थान के लिए तैनात किया है। ऐसे में भारत को आगे आना होगा, नहीं तो दुनिया को ऐसे ही मार पड़ती रहेगी। अपने वक्तव्य की धार्मिक व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि सभी तरह के संप्रदायों और पूजा पद्धतियों को मानकर ही धर्म चल सकता है क्योंकि एकता तो विविधता में ही सुरक्षित है। धर्म और संस्कृति की रक्षा का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि यदि इस पर आंच आई तो देश को कोई नहीं बचा सकता।
विज्ञापन
भाईजी के जीवन को इन तीनों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। तीनों का समन्वय बनाने के लिए उन्होंने गीता प्रेस की किताबों के अध्ययन की सलाह दी। संगोष्ठी में स्कूल ऑफ गुड गवर्नेस एंड पालिसी एनिलिसिस नई दिल्ली के डीजी प्रो. हनुमान प्रसाद दीक्षित और गीता प्रेस के संपादक राधेश्याम खेमका ने भी अपने विचार रखे। संचालन ओमजी उपाध्याय ने किया। इस दौरान विष्णु प्रसाद अजितसरिया, द्वारिका प्रसाद गोयल, उमेश सिंहानिया, सांसद जगदंबिका पाल व शिवप्रताप शुक्ल, मेयर डॉ. सत्या पांडेय, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, डॉ. समीर सिंह, राकेश सिंह पहलवान, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

भाईजी ने अच्छाई को जीकर दिखाया : भागवत
गीता वाटिका में आयोजित संगोष्ठी में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार को शिद्दत से याद किया। उन्होंने कहा कि वे भाईजी कभी नहीं मिले लेकिन गीता प्रेस की किताबों को पढ़कर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि किताबों में जिस अच्छाई की चर्चा होती है, भाईजी ने उसे जीकर दिखाया। उन्होंने देश-दुनिया में सस्ते धार्मिक ग्रंथ पहुंचाने के लिए गीता प्रेस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। भाईजी की किताब ‘मानवता के मानस’ का जिक्र करते हुए मोहन भागवत ने सनातन धर्म की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि कर्म और ज्ञान वे तथ्य हैं, जो हमें परमतत्व का रास्ता दिखाते हैं लेकिन बिना भक्ति का कर्म विनाशक साबित हो सकता है।