{"_id":"5d448b078ebc3e6ced3746c4","slug":"rpf-jawan-s-house-stolen-millions-gorakhpur-city-news-gkp3163012149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आरपीएफ जवान के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड आरपीएफ जवान के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

कैंपियरगंज। क्षेत्र की करमैनीघाट पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर स्थित भैसला गांव में आरपीएफ जवान के घर चोरी हो गई। चोरों ने पड़ोस के एक अन्य घर को भी खंगाल दिया। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
भैसला गांव में रिटायर्ड आरपीएफ जवान रामकवल पांडेय बृहस्पतिवार की रात भोजन के बाद निचली मंजिल पर परिवार समेत सो गए। पीछे के रास्ते घुसे चोरों ने मकान की दूसरी मंजिल के कमरों को खंगाल लिया। वहीं चोरों ने उनके पड़ोसी लालचंद शर्मा के घर में भी चोरी की। उनके घर पर सिर्फ महिलाएं ही थीं। रामकवल पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि चोर उनके घर से छह लाख के गहने, पचास हजार कैश उठा ले गए। वहीं पड़ोसी लालचंद के घर से 50 हजार के गहने व कपड़े उठा ले गए। पुलिस को चोरी किए गए कुछ कपड़े और गहनों के खाली बॉक्स बगल के खेत में मिले। दूसरी ओर बरगदही गांव के रामप्रीत की दुकान में खिड़की तोड़कर चोर पंद्रह हजार रुपये और सामान उठा ले गए।