{"_id":"58bade784f1c1b2e4d830c19","slug":"robomania-in-mmmut","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शरलॉक’ में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शरलॉक’ में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 05 Mar 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय।
- फोटो : Amar Ujala
एमएमएमयूटी के रोबोटिक क्लब की ओर से आयोजित रोबोमेनिया के दूसरे दिन भी रोबोटो में खूब जंग हुई। वहीं क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। देर शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य एवं गायन में अपनी प्रतिभा दिखाई।
रोबोमेनिया के दूसरे दिन कार्यक्रम में रोबोवार, टर्निंग, इलेक्ट्रो टेकेन, लेजर स्ट्राइक, शरलॉक, इलेक्ट्रो एनएफएस, इलेक्ट्रॉनिक्स चेस, सर्किट विजार्ड, इलेक्ट्रानिक आर्ट्स, बम डिफ्यूजन, रिफ्लेक्स, इनफार्मल्स आदि समेत अन्य प्रतियोगिता के दूसरे चरण में विभिन्न टीमों ने जमकर मुकाबला किया। शरलॉक के दूसरे चरण के मुकाबले में सभी टीमों ने खूब दमखम दिया। पेन पेपर क्विज में शामिल 40 से ज्यादा टीमों ने एक दूसरे से मुकाबला किया। वहीं सेटपा लखनऊ की ओर से आयोजित सेमिनार में आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और पाइथॉन की जानकारी दी गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के रोबोटिक क्लब की टीमें भाग ले रही हैं।
गोरखपुर से आईटीएम गीडा, बीआईटी गीडा, आईईटी लखनऊ, एचबीटीआई कानपुर, बीआईटी झांसी के अलावा विभिन्न एनआईटी के करीब 1500 से 2000 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। रोबोटिक क्लब के अध्यक्ष अक्षय गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर बाद कार्यक्रम का समापन होगा।