{"_id":"5d179a858ebc3e3c7239acde","slug":"robbery-in-pipraich-gorakhpur-city-news-gkp312058540","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा व्यापारी के कर्मचारियों को तमंचा सटाकर 1.35 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गा व्यापारी के कर्मचारियों को तमंचा सटाकर 1.35 लाख लूटे
विज्ञापन
असलहे के बल पर 1.35 लाख रुपये लूटे
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच के बेला कांटा में शनिवार की भोर मुर्गों के दाने की खरीदारी करने आए मुनीम समेत तीन कर्मचारियों को असलहे के बल पर बंधक बनाकर बदमाश 1.35 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना देने के बाद कार्रवाई करने की जगह पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई। हालांकि देर शाम अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सक्रियता दिखाई।
चिलुआताल इलाके के बालापार निवासी निजामुद्दीन मुर्गा कारोबारी हैं। निजामुद्दीन के मुताबिक 27 व 28 जून को राजेश नाम के शख्स ने फोन करके बाजार भाव से तीन रुपये प्रति किलो सस्ता मुर्गा दाना देने की बात कही। शनिवार की भोर में चार बजे उसने मटिहनिया के पास बुलाया था। मुनीम अनीस अंसारी व चालक जलाल मसूरी, मजदूर छोटू के साथ निजामुद्दीन ने गाड़ी भेज दी। चालक ने राजेश के मोबाइल फोन पर कॉल करके रास्ता पूछा। जवाब मिलने के मुताबिक चलते हुए वे बेला कांटा के पास पहुंचे। वहां पर तीन लोग मौजूद थे। तीनों गाड़ी रोककर 15 क्विंटल मुर्गे की रकम पहले ही मांगने लगे। विरोध करने पर उन्होंने असलहा दिखाकर 1.35 लाख रुपये व तीनों के मोबाइल फोन छीन लिए और फरार हो गए। पिपराइच इंस्पेक्टर सुधीर ने बताया कि मामला लूट का नहीं है। टप्पेबाजी हुई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।