{"_id":"5d1f8f718ebc3e3c923e021d","slug":"robbery-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3127955162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर शिक्षक को अगवा कर 23 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर शिक्षक को अगवा कर 23 हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड शिक्षक को अगवा कर 23 हजार की लूट
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के झुंगिया बाजार स्थित स्टेट बैंक से पेंशन निकाल कर घर जा रहे रिटायर्ड शिक्षक को कार सवारों ने अगवा कर असलहे के बल पर 23 हजार रुपये लूट लिए। उन्हें कार सवारों ने रास्ते में उतार दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने गुलरिहा थाने पहुंच कर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने चिलुआताल इलाके की घटना बताकर वहां के थाने जाकर शिकायत करने की सलाह दी।
चिलुआताल के विशुनपुर गांव के जमुनिया टोला निवासी रामानुज प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत हैं। शुक्रवार को वह झुंगिया बाजार स्थित स्टेट बैंक से पेंशन निकालने गए थे। पेंशन निकाल कर वह पैदल ही ऑटो पकड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कहा कि कार सवार कुछ लोग उन्हें बुला रहे हैं। कार के पास पहुंचते ही उसमें सवार लोगों ने उन्हें जबरन बैठा लिया। रास्ते में असलहा सटाकर गोली मारने की धमकी दी और पास में रखा 23300 रुपये लूट लिए। कार सवारों ने उन्हें गुलरिहा के कौलहा चौराहे पर उतार दिया, और फरार हो गए। रामानुज किसी तरह मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंचे और आपबीती बताई। पुलिस ने उन्हें चिलुआताल थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।