{"_id":"57473bfb4f1c1b2f2d692229","slug":"robbery-in-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी तोड़ गहने ले भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिकी तोड़ गहने ले भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 26 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
शाहपुर के जंगल मातादीन में बृहस्पतिवार की रात सर्राफ के बाइक कि डिकी तोड़कर बदमाश गहने लेकर फरार हो गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है।
जंगल मातादीन के रहने वाले नवल किशोर जौहरी की चौराहे पर रत्ना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद करने के बाद बाइक की डिकी में गहने रख शटर में ताला बंद करने लगे। 10 मिनट बाद लौटे तो डिकी खुली होने के साथ ही झोला गायब था। शोर मचाते हुए आसपास छानबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आवाज सुनकर आसपास के दुकान भी पहुुंच गए। पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके नवल किशोर ने मामले की जानकारी दी। पादरी बाजार चौकी प्रभारी, एसओ शाहपुर ने सर्राफ से घटना की जानकारी ली।
नवल किशोर ने बताया कि झोल में उन्होंने 350 ग्राम सोना के जेवर और दो हजार रुपये रखकर डिकी में डाला था। पुलिस की लापरवाही से रोजाना हो रही घटना पर व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए मामले का पर्दाफाश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चार दिन पहले दुकान से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एसपी ज्वेलर्स के यहां से भी बदमाश गहने से भरा झोला लेकर फरार हो गए थे।