{"_id":"5e01037f8ebc3e87ab491814","slug":"road-gorakhpur-news-gkp3344441104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क तोड़वा दी, फिर निकाला टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क तोड़वा दी, फिर निकाला टेंडर
विज्ञापन
निचलौल के कोर्ट वार्ड में नगर पंचायत द्वारा तोड़वाई गई सड़क
- फोटो : MAHARAJGANJ
सड़क तोड़वा दी, फिर निकाला टेंडर
टेंडर स्वीकृत न होने के कारण टूटी सड़क के कारण महीनों से राहगीर परेशान
संवद न्यूज एजेंसी
निचलौल। नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों ने खास ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए सड़क तोड़वाने के महीनों बाद टेंडर निकाला। टेंडर को अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है जिसके कारण सड़क की गिट्टियां उखड़ी हुई हैं। ऐसे में राहगीरों व छात्रों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर नगरवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
नगरवासी शिवनाथ मद्धेशिया, अजित चौरसिया, शैलेश जायसवाल, नौशाद आलम, परवेज आलम व विवेक कुमार का कहना है कि मामला नगर के कोर्ट वार्ड स्थित चेयरमैन के आवास के तरफ जाने वाली सड़क का है। यहां करीब पांच सौ मीटर पक्की सड़क को तोड़कर आरसीसी सड़क का निर्माण किया जाना है लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार ने खास ठेकेदार को बिना टेंडर के काम दे दिया। उसके बाद ठेकेदार ने सड़क को आनन फानन में तत्काल तोड़वाकर महीनों से छोड़ दिया है। अब बगैर स्वीकृति के टेंडर निकाल दिया गया। ईओ देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकला है। ठेकेदार मनमानी तरीके से सड़क को तोड़वा दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।