{"_id":"573a191d4f1c1b5b26ac712f","slug":"road-accodent-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक में टक्कर, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के खजुरहिया में सोमवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। गांव के लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां देर शाम एक युवक की मौत हो गई। उधर, रात को कौड़ीराम में हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार डुमरी गांव के रहने वाले विकास (22) अपने दोस्त इस्तेहाक (21) के साथ घघसरा जा रहा था। सहजनवां - बखिरा मार्ग पर खजुरहिया गांव के सामने हड़हा गांव के हरिश्चंद्र की बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां देर शाम हरिश्चंद्र की मौत हो गई।
कौड़ीराम प्रनिनिधि के अनुसार बेलीपार उत्तरी कोलिया का रहने वाला राजेंद्र पासवान का ट्रैक्टर लेकर घुनघुन कोठा का रहने वाला ड्राइवर महेंद्र यादव कौड़ीराम आ रहा था। टोल बैरियर के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर ट्रैक्टर पलटने से आधा घंटा तक गाड़ियों का आवागमन ठप रहा।