{"_id":"5da4afee8ebc3e01767f6141","slug":"road-accident-police-investigation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत तीन की मौत
Mon, 14 Oct 2019 11:34 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के सलेमपुर-मझौलीराज मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। टेम्पो स्व टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो बाइक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। तीनों वाहनों के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों को गंभीर चोट आई है। सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मझौली राज नगर के टेढ़ी मोहल्ला निवासी खलील (30) अपने साथी टेनी के साथ सोमवार की रात नौ बजे बाइक से सलेमपुर से घर लौट रहा था। नदावर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और टेम्पो में टक्कर हो गई। टेम्पो से टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो बाइक सवार खलील और टेनी को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में स्कॉर्पियो सवार भाटपाररानी के लाखोपार निवासी वशिष्ठ यादव (25), विजेंद्र यादव, लोरिक यादव, रूदल यादव, राहुल और राजेश गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। टेम्पो सवार कुछ लोगों को भी चोट आई हैं उन्हें निजी अस्पतालों में ले जाया गया। आनन-फानन में सभी घायलों को सलेमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने खलील, टेनी और वशिष्ठ को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन