फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accident due to fog in kushinagar

कुशीनगर: कोहरे का कहर: हाइवे पर टकराए 14 वाहन, दो घंटे रहा ट्रैफिक जाम

Tue, 24 Dec 2019 07:38 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: विजय जैन Updated Tue, 24 Dec 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
road accident due to fog in kushinagar
आपस में टकराए वाहन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण फोरलेन हाइवे पर हाटा कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर से लेकर थरूआडीह गांव के सामने तक अलग-अलग जगह करीब 14 वाहन आपस में टकरा गए। जिसके चलते हाइवे के एक लेन पर यातायात रुक गया।
विज्ञापन


इनमें से सवारी वाहन थे, हालांकि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लेकिन इसी बीच दो ऐसे ट्रक भी दुर्घटना के शिकार हुए जिन पर वध के लिए पशु लाद कर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि सबसे पहले ट्रैक्टर ट्राली आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर हाइवे पर ही पलट कर दो टुकड़े में बंट गई। आगे ट्रैक्टर ट्राली के क्षतिग्रस्त होता देख पीछे चल रहे वाहन चालकों ने तेज ब्रेक लगाया। उसके बाद अनियंत्रित होकर कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में करीब छह कार और अन्य बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इन्हीं में दो ऐसे ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें वध के लिए गोवंशीय पशुओं को ले जाया जा रहा था। घटना के बाद तस्कर और चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। दोनों ट्रकों में चार जानवरों की दम घुटने से मौत हो गई थी। शेष को पुलिस ने ट्रक से नीचे उतारकर कोतवाली भेजा।


हादसे की सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर लेन पर वाहनों को आवाजाही शुरू कराई। इस संबंध में हाटा कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थी। दो ट्रकों पर लदे पशु पकड़े गए हैं, जिनके बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed