फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   restorent girl gang raped

घर छोड़ने के बहाने रेस्टोरेंट कर्मी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 17 Nov 2019 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
restorent girl gang raped
घर छोड़ने के बहाने रेस्टोरेंट कर्मी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

गोरखपुर। अलीनगर के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुधवार को हुई इस घटना में शाहपुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज किया। आरोप है कि कि साथी कर्मचारी अभिषेक और विशाल ने घर छोड़ने के बहाने किशोरी को कौवाबाग रेलवे कॉलोनी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। रेस्टोरेंट संचालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाने में दर्ज केस के मुताबिक महराजगंज की रहने वाली 15 साल की किशोरी गोरखपुर में किराए के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहती है। वह कोतवाली इलाके के अलीनगर स्थित एक रेस्टारेंट में नौकरी करती है। आरोप है कि बुधवार रात में घर छोड़ने के बहाने दो कर्मचारियों ने उसे अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और शाहपुर के कौआबाग रेलवे कॉलोनी में एक सुनसान स्थान पर ले गए। धोखे से पहले शराब पिलाई फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पुलिस में शिकायत ना करने की धमकी देते हुए घर ले जाकर छोड़ दिए। बड़ी बात यह कि घर ले जाते समय रास्ते में पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका भी था मगर रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया। आधी रात को घर पहुंची बेटी की हालत देखकर माता-पिता को उसके साथ अनहोनी की आशंका हुई। अगले दिन किशोरी की मां कोतवाली थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने शाहपुर घटनास्थल बताकर लौटा दिया। परिजन जब शाहपुर थाने पहुंचे तो उन्हें बाल दिवस का हवाला देकर अगले दिन बुलाया गया। शुक्रवार को घरवालों ने एसएसपी से मुलाकात कर पूरी घटना बताई। एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने उसकी खराब सेहत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन

......
पहले आरोपियों को रुपये लेकर छोड़ दिया, अब कर रहे तलाश
सामूहिक दुष्कर्म के बाद बदहवास हो चुकी किशोरी को स्कूटी पर लेकर जाते समय शाहपुर इलाके में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था। पूछताछ में तबीयत खराब होने की बात बताई मगर पुलिस को शक हो गया था। मगर इसकी जानकारी पाते ही रेस्टोरेंट मालिक मौके पर पहुंच गया।आरोप है कि पुलिस वालों को रुपये देकर आरोपियों को छुड़ा दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने लड़की को उसके कमरे पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एक दरोगा ने रात में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था फिर छोड़ दिया था। यदि रुपये लेने का आरोप है तो इसकी जांच कराई कराकर कार्रवाई भी की जाएगी।
डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed