फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rehman organize Ramleela

‘रहमान’ के हाथों में रामलीला की कमान

Thu, 23 Mar 2017 12:57 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 23 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rehman organize Ramleela
‌117 साल पहले मियां खुद्दस ने यहीं रामलीला की नींव रखी थी। - फोटो : Amar Ujala
‘भजन गाने कभी मंदिर में जब रसखान आते हैं, मंजर देखने ऐसे वहां भगवान आते हैं। फिरकापरस्ती उस गांव को छू नहीं सकती, बनाने राम की मूरत जहां रहमान आते हैं।’ पूर्वांचल की गंगा-जमुनी तहजीब समझाता कुशीनगर के राजेश राही का यह शेर रावतगंज रामलीला मैदान पर जीवंत हो उठता है। रामलला की धरती से आए एक मुसलमान ने 117 साल पहले यहां रामलीला की जो नींव रखी थी, वो आज सांस्कृतिक धरोहर का रूप ले चुकी है। मुहम्मदपुर के मुसलमान हों या भगवानपुर के हिंदू, यहां उनकी आस्था यूं जुड़ी की मंच के पीछे रामजानकी मंदिर बन गया।
विज्ञापन


अंग्रेजी शासन में फैजाबाद के खुद्दुस मियां जमींदार का मैनेजर बनकर गोरखपुर के रावतगंज पहुंचे थे। नई जगह पर लोगों से घुलने-मिलने के लिए उन्होंने रामलीला कराने का बीड़ा उठाया। सन् 1900 में उन्होंने यहां रामलीला की शुरुआत की और ताउम्र कराते रहे। इनके बाद स्थानीय लोगों ने बखूबी जिम्मेदारी उठाई। आज रामलीला समिति में करीब तीन दर्जन मुसलमान सदस्य हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव कुमार पासवान बताते हैं कि रामलीला के दौरान कलाकारों का खाना हो या समापन पर भंडारे का चंदा, पूरी श्रद्धा के साथ मुस्लिम अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। 
विज्ञापन


रथयात्रा देती है सौहार्द का संदेश
समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामप्रसाद सिंह के नाती एवं वर्तमान में रामलीला के सदस्य धीरज सिंह बताते हैं कि रामलीला नवरात्र के दूसरे दिन शुरू होती है। एकादशी को राजतिलक के बाद रथयात्रा निकलती है। बजहां, मुहम्मदपुर, महावनखोर, करमहवा और रावतगंज गांव में बिना किसी भेदभाव के रथयात्रा हर दरवाजे पर रुकती है। इसमें मुस्लिम भी बड़ी संख्या में श्रीराम की झांकी की आरती उतारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी मांगते थे ठाकुरजी का चरणोदक
गांव की गंगा-जमुनी तहजीब बयां करते हुए महंत रघुनाथ दास हाजी सत्तार को याद करने लगते हैं। छह महीने पूर्व अल्ला को प्यारे हुए हाजी सत्तार उनके बेहद करीब थे। बताया, जब वह रामलीला मैदान पर पहुंचते थे तब ठाकुर जी को चढ़ाया गया चरणोदक जरूर मांगते थे। उनके बेटे युसुफ से भी वैसी ही करीबी है। गोरखपुर में नौकरी कर रहे युसुफ ने उन्हें दर्जनों धार्मिक पुस्तकें भेंट कर चुके हैं।


सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिले 
पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह इस रामलीला के संरक्षक रहे। अब उनके पुत्र पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह संरक्षक हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव कुमार पासवान को उम्मीद है कि सूबे की नई सरकार से वह रामलीला को सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिलाने की पैरवी करेंगे। युवा रमजान भी इसकी पुरजोर वकालत करते हुए कहते हैं कि एक ओर मंदिर-मस्जिद के नाम पर झगड़े हो रहे हैं वहीं ये रामलीला भाईचारा की मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed