फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Reduced wheat yields , crop insurance , farmers must make : commissioner

गेहूं की पैदावार घटी, फसल बीमा जरूर कराएं किसान : कमिश्नर

Fri, 06 Nov 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
जीडीए सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में किसानों ने फसल नुकसान का मुआवजा न मिलने, नहरों में पानी न आने, ट्यूबवेल की खराबी और बिजली की सप्लाई समेत कई समस्याएं उठाईं। किसानों ने कहा कि धान की फसल चौपट हो चुकी है और इस समय सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला तो गेहूं की बुवाई करना मुश्किल हो जाएगा।

किसानों की समस्याओं पर कमिश्नर पी गुरू प्रसाद ने बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से सप्लाई का रोस्टर बदलने को कहा। कमिश्नर ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के चलते पिछले दो सालों से गेहूं का उत्पादन घटा है इसलिए सभी किसान फसल बीमा अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, उसका लाभ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही मिलेगा। किसान अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। खाद, बीज की कमी नहीं है अगर किसानों को समय से नहीं मिला तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी।

कमिश्नर ने देवरिया में बसंतपुर माइनर से 20 वर्ष से पानी न आने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि अगर धन स्वीकृत है तो उसकी तीन दिन के अंदर सफाई शुरू करा दें और सूचना देवरिया के एडीएम वित्त को भी दें। महराजगंज ऑपरेटर के अभाव में ट्यूबवेल न चलने पर कहा कि एक ऑपरेटर के जिम्मे तीन से चार ही ट्यूबवेल रहेंगे। इसकी व्यवस्था सभी अधिकारी अपने जिले में करा लें। संयुक्त कृषि निदेशक मो. आरिफ सिद्दीकी ने कृषि यंत्रों पर अनुदान की जानकारी दी। चीफ इंजीनियर ट्यूबवेल अनिल कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक नहरों की सफाई होगी। इसके बाद नहर में पानी आने लगेगा। गोष्ठी में सभी जिलों के डीएम व सिंचाई, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed