{"_id":"58559c604f1c1be85164a606","slug":"rbi-gives-two-thousands-crore-to-the-banks-gorakhpur-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार करोड़ मिले, कल से लेन-देन सुधरने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार करोड़ मिले, कल से लेन-देन सुधरने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
New notes
आरबीआई की तरफ से शनिवार की सुबह गोरखपुर के एसबीआई चेस्ट को दो हजार करोड़ रुपये मिले। इनमें एक हजार करोड़ सिर्फ गोरखपुर जिले के लिए जबकि शेष एक हजार करोड़ गोरखपुर मंडल के दूसरे जिले बस्ती, संतकबीरनगर, फैजाबाद, गोंडा, मऊ, आजमगढ़ और बलिया जिले को मिला है। देर शाम तक गोरखपुर एसबीआई चेस्ट से इन जिलों के लिए भी रकम भेजी गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम तक सभी जिलों में संबंधित रकम पहुंच जाएगी।
नोटबंदी के बाद पहली बार जिले को इतनी बड़ी रकम मिली है। अब सोमवार से लेन-देन सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। शनिवार की शाम कई बैंकों ने अपने एटीएम भी फुल कर दिए। रविवार को अवकाश के बाद भी एटीएम से रुपये मिलेंगे। लीड बैंक मैनेजर राजकुमार सिंह के मुताबिक गोरखपुर एसबीआई की विभिन्न शाखाओं के लिए सर्वाधिक 360 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें मुख्य ब्रांच को दो सौ करोड़ रुपये मिले हैं।
पीएनबी के एजीएम पीके गांगुली ने बताया कि गोरखपुर समेत पांच जिलों की 103 ब्रांच के लिए 120 करोड़ रुपये मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र की ब्रांचों के लिए भी बड़ी रकम भेजी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैंक अफसर-कर्मचारी के हाथ में कुछ भी नहीं है। अगर आरबीआई से रकम मिलेगी तो बैंकों से उसे जरूर बांटा जाएगा। किसी भी शाखा से किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
एसबीआई रेलवे कालोनी शाखा- 60 करोड़
एसबीआई पीपीगंज शखा- 20 करोड़
एसबीआई बड़हलगंज शाखा- 20 करोड़
एसबीआई सहजनवां शाखा- 20 करोड़
एसबीआई बांसगांव शाखा- 40 करोड़
यूनियन बैंक- 100 करोड़
इलाहाबाद बैंक- 40 करोड़
बैंक ऑफ इंडिया- 40 करोड़
बैंक ऑफ बड़ोदा- 100 करोड़
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- 40 क रोड़
यूको बैंक- 20 करोड़
पीएनबी- 40 करोड़
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स- 200 करोड़
पूर्वांचल बैंक- 40 करोड़

गोरखपुर के बैंकों शाखाओं को मिली रकम
एसबीआई मुख्य शाखा- 200 करोड़एसबीआई रेलवे कालोनी शाखा- 60 करोड़
एसबीआई पीपीगंज शखा- 20 करोड़
एसबीआई बड़हलगंज शाखा- 20 करोड़
एसबीआई सहजनवां शाखा- 20 करोड़
एसबीआई बांसगांव शाखा- 40 करोड़
यूनियन बैंक- 100 करोड़
इलाहाबाद बैंक- 40 करोड़
बैंक ऑफ इंडिया- 40 करोड़
बैंक ऑफ बड़ोदा- 100 करोड़
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- 40 क रोड़
यूको बैंक- 20 करोड़
पीएनबी- 40 करोड़
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स- 200 करोड़
पूर्वांचल बैंक- 40 करोड़