फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ravishankar Prasad avermented for win of BJP

भाजपा के पक्ष में खड़ा हो रहा तूफान : रविशंकर 

Mon, 27 Feb 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 27 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ravishankar Prasad avermented for win of BJP
प्रेसवार्ता करते केंद्रीय मंत्री रविशंकर। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यूपी के हर कोने में भाजपा के पक्ष में तूफान खड़ा हो गया है। इसमें सपा-बसपा का तंबू उखड़ता नजर आ रहा है। उड़ीसा के पंचायत और महाराष्ट्र के निकाय चुनावों का असर प्रदेश के चुनाव में दिखने लगा है। पीएम की रैली में उमड़ रही भीड़ ने राहुल-अखिलेश की नींद उड़ा दी है। इसी नाते दोनों राजकुमारों ने अब साथ-साथ सभाएं करनी छोड़ दीं। कहा, राहुल पार्टी के लिए अशुभ हैं, जहां भी प्रचार किया, पार्टी हार गई।
विज्ञापन


वह रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ी अराजकता और अपराध के कारण यहां उद्योग-धंधे नहीं लग रहे हैं, जबकि मोदी के नेतृत्व में देश में अब तक का सबसे बड़ा पूंजी निवेश हुआ है। देश में 72 मोबाइल फोन की फैक्ट्रियां सभी नोएडा, ग्रेटर नोएडा में लगाई गईं, जिसमें 42 मोबाइल फोन बनाने वाली तथा 30 बैट्री, चार्जर, एडॉप्टर का निर्माण करती हैं। जब यह पता किया गया कि वह नोएडा के आगे क्यों नहीं जाना चाहतीं तो पता चला कि अपराध के कारण वह दिल्ली के करीब ही रहना चाहती हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 100 नंबर गाड़ी चालू करने के सवाल पर कहा कि गाड़ियां तो न्यूयार्क के स्टाइल पर चालू कर दिया, पर जब तक थाने सपा के दफ्तर बने रहेंगे, अपराध यूं ही चलता रहेगा। रेप पीड़ित को यदि न्याय के लिए सुप्रीम जाना पड़ेगा तो गाड़ी का नंबर सौ नहीं पांच हजार भी कर दिया जाए, कोई मतलब नहीं है। सीएम कहते हैं कि उनका काम बोलता है। उनकी यह बात जनता पर व्यंग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून मंत्री ने तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी का स्टैंड साफ है। यह धर्म से जुड़ा मुद्दा नहीं है। यह नारी न्याय, नारी समानता, नारी गरिमा का मुद्दा है। हम आस्था का सम्मान करते हैं। पर कुप्रथा आस्था हो, यह स्वीकार्य नहीं। सवाल किया कि जब दुनिया के 20 इस्लामिक देशों में तीन तलाक पर प्रतिबंध है तो यहां क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed