{"_id":"572cc18d4f1c1b0d745cd882","slug":"raptinagar-extension-matter-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 आवंटियों के लिए आया राहत भरा पैगाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 आवंटियों के लिए आया राहत भरा पैगाम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 06 May 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
जीडीए सचिव का घेराव करते राप्ती विस्तार आवासीय संघर्ष समिति के लोग। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्तीनगर विस्तार के 800 आवंटियों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार शाम को सचिव आवास ने कमिश्नर को भेजे फैक्स में समन्वय स्थापित कर आवंटियों को कब्जा देने का निर्देश दिया है। फैक्स मिलने के बाद अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। कमिश्नर कार्यालय से फैक्स की प्रति जीडीए उपाध्यक्ष को भेज दी गई है।
बता दें कि राप्तीनगर विस्तार के आंवटी भूमि पर कब्जे के लिए काफी समय से आंदोलन कर रहे थे। पिछले दिनों इन लोगों ने जीडीए वीसी का घेराव कर धरना भी दिया था। आंदोलन की वजह से ही सचिव आवास पंधारी यादव ने दो मई को लखनऊ में जीडीए अधिकारियों के साथ आवंटियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की थी। जीडीए अधिकारियों से सभी पत्रावलियों की पड़ताल करने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही आवंटियों के संबंध में शासन का निर्णय आ जाएगा।
कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि शासन से फैक्स मिल गया है, जिसे जीडीए वीसी को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष डीएस उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को फैक्स के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उधर शासन से पत्र आने के बाद राप्तीनगर विस्तार के आवंटियों ने राहत की सांस ली है।